फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Now ARP teachers will be made partners, 28 selected in 80

अब एआरपी शिक्षकों के बनेंगे साथी,

Sat, 21 Mar 2020 08:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
Now ARP teachers will be made partners, 28 selected in 80
गोंडा। बेसिक शिक्षा के परिषदीय विद्यालयों के शैक्षणिक गुणवत्ता में अमूल चूल परिवर्तन लाने के लिए प्रत्येक विकासखंड में अलग-अलग विषयों के विषय विशेषज्ञ 6 अकादमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) की तैनाती की कार्रवाई आगे बढ़ी है। 80 पदों के सापेक्ष में 28 का चयन हो गया है। जल्द ही चयनित एआरपी को ब्लॉकों का आवंटन होगा। प्रत्येक रिसोर्स पर्सन बच्चों में अपने अपने विषय की गुणवत्ता सुधारेंगे, इसके अलावा इनसे अन्य कोई विभागीय कार्य नहीं लिया जाएगा। इन 6 पर्सन में 5 रिसोर्स पर्सन व एक ग्रुप संदर्भ दाता होगा। एआरपी शिक्षकों के साथी की भूमिका में नजर आएंगे। वह पढ़ाई के दौरान आ रही दिक्कतों को दूर करने में सहयोग करेंगे।
विज्ञापन

अभी तक एक ब्लॉक में 4 से 5 ब्लॉक सह समन्वयक और प्रत्येक न्याय पंचायत में एक न्याय पंचायत प्रभारी की तैनाती होती थी। इनकी तैनाती का भी मूल उद्देश्य शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार करने का था। शासन की समीक्षा में यह पाया गया कि विभाग या खुद अपनी रुचि के कारण गुरु जी बाबू हो गए, और इनके द्वारा केवल क्लर्क का कार्य किया जा रहा था। जिसके कारण शासन ने यह पद समाप्त कर नई व्यवस्था के तहत प्रत्येक ब्लॉक में 5 एकेडमिक रिसोर्स पर्सन व एक डायट मेंटर तैनात किए जाएंगे। इन पांच में गणित, अंग्रेजी, हिंदी, विज्ञान, सामाजिक अध्ययन तथा जनपद स्तर पर (एआरजी) अकादमिक रिसोर्स ग्रुप होंगे, जो लर्निंग आउटकम का पर्यवेक्षण करेंगे। इनकी तैनाती के लिए बीते दिनों डायट में परीक्षा हुई और फिर बीएसए ने क्षमता की परीक्षण करके परिणाम जारी किया है। 80 पदों के सापेक्ष में 88 शिक्षकों ने एआरपी के लिए आवेदन किया था, जिसमें 33 ने परीक्षा पास की थी। इसके बाद क्षमता परीक्षण के बाद 28 को सफल घोषित कर दिया गया है। इसमें शामिल शिक्षकों को ब्लॉकों में पदस्थापति किया जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित कमेटी निर्णय लेगी। इसके बाद पदस्थापना की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विषयवार चयनित हुए एआरपी, जारी हुई सूची
एआरपी की परीक्षा देने वाले शिक्षकों के चयन की सूची जारी कर दी गई है। हिंदी विषय से अनिल कुमार मिश्र, बृजेश कुमार सिंह, विज्ञान विषय से राघवेंद्र प्रताप सिंह, बलराम वर्मा, महेश कुमार चौधरी, हेमंत कुमार सिंह, कमलेश यादव, देवेन्द्र कुमार, समाजिक अध्ययन से कृष्ण कुमार सोनकर, पुष्कर तिवारी, सुनील कुमार वर्मा, हरि प्रसाद यादव, जितेंद्र कुमार वर्मा, अंग्रेजी विषय में श्याम नरायन पांडेय, रामेश्वर शुक्ल, राम सुंदर, कुलदीप शुक्ल, गोपाल जी श्रीवास्तव, जय प्रकाश शुक्ल, हकीकुल्ला, अशोक कुमार वर्मा, मोहम्मद अनीस, गणित विषय से सत्य व्रत वर्मा, प्रवीण कुमार तिवारी, संजीव कुमार मिश्रा, राम विलास, दीपक पांडेय, व धीरेंद्र सिंह का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एपआरपी के चयन की कार्रवाई पूरी की गई है, जल्द ही पदस्थापना किया जाएगा। रिक्त पदों के लिए फिर से चयन की कार्रवाई होगी। शैक्षिक विकास के लिए विभागीय योजनाओं को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा रहा है।
- डॉ. इंद्रजीत प्रजापति, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed