फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Now arms and liquor shop license will have to be filled with incentive

अब शस्त्र व शराब दुकान के लाइसेंस को भरनी होगी प्रोत्साहन राशि

Tue, 25 Aug 2020 09:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
Now arms and liquor shop license will have to be filled with incentive
गोंडा। आयुक्त देवीपाटन मंडल एसवीएस रंगाराव की अध्यक्षता में मंगलवार को उत्तर प्रदेश खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक आयुक्त सभागार में हुई। जिसमें प्रोत्साहन समिति ने विभिन्न बिन्दुओं पर अनुमोदन प्रदान किया।
विज्ञापन

बैठक में सात सदस्यीय प्रबन्ध कार्यसमिति का चयन करने के साथ ही खेलो इंडिया एप का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कराने तथा प्रोत्साहन समिति का खाता किसी राष्ट्रीयकृत बैंक में खोलने व पूर्व में संचालित जिला खेलकूद प्रोत्साहन समिति के खाते में जमा धनराशि को नवगठित समिति के बैंक खाते में जमा करने की अनुमति प्रदान की गई।
विज्ञापन

बैठक में आयुक्त रंगाराव ने निर्देश दिए कि खेल निदेशालय द्वारा जिलास्तर पर आयोजित की जाने वाली प्रतियोगिताओं के अतिरिक्त समिति के माध्यम से जिले में प्रचलित पांच खेलों की प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाय। इसके साथ ही स्टेडियम परिसर में आने वाले व्यक्तियों द्वारा खेल अवस्थापना व इमारत की क्षति या तोड़फोड़ करने पर नुकसान का आंकलन कराकर जुर्माना वसूली करते हुए धनराशि को समिति के खाते में जमा कराया जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में शासनादेश के क्रम में निर्णय लिया गया कि अब जिले में संचालित तरणताल, बैडमिंटन हॉल, जिम संचालकों को जिला खेल कार्यालय से पंजीकरण कराना होगा तथा पंजीकरण शुल्क के रूप में प्रत्येक वर्ष 15 हजार रुपये जमा करने होंगे। इसी तरह स्टेडियम में प्रशिक्षण के लिए आने वाले खिलाड़ियों से प्रतिवर्ष सौ रुपये प्रोत्साहन राशि समिति के खातेे में जमा करनी होगी।
बैठक में आयुक्त ने निर्देश दिए कि जिले में असलहों के लाइसेंस एवं नवीनीकरण कराने वाले लोगों से 10 हजार रुपये की राशि प्रोत्साहन समिति में जमा कराई जाय। जिले में शराब व बीयर के विक्रय का लाइसेंस जारी करने पर जिला आबकारी अधिकारी के माध्यम से प्रत्येक लाइसेंस प्राप्तकर्ता से पांच हजार रुपये प्रोत्साहन समिति के खाते में जमा कराए जाएं।

बैठक में संयुक्त विकास आयुक्त देवीपाटन मंडल वीरेंद्र प्रसाद पांडेय, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी चंचल मिश्रा, डीडी पंचायत एसएन सिंह, जीएम डीआईसी अश्वनि पटेल, गोंडा सांसद के प्रतिनिधि रमाशंकर मिश्र, समिति सचिव शशि सिंह, नेशनल प्लेयर खलील अहमद सहित अन्य अधिकारी व समिति सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed