फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   now AC bus trip Lucknow to Kanpur

अब एसी बस से करिए लखनऊ-कानपुर का सफर

Fri, 01 Jul 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Fri, 01 Jul 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
now AC bus trip Lucknow to Kanpur
बस रवाना करते मंत्री - फोटो : अमर उजाला
खस्ताहाल सड़कों के बावजूद अब जनपदवासी गोंडा से लखनऊ व कानपुर के बीच एसी बस सेवा का लुत्फ उठा सकेंगे। पहले चरण में कैसरबाग से दो व अवध डिपो से एक एसी बस सेवा का शुभारंभ कानपुर से गोंडा वाया उतरौला तक के लिए किया गया है, जिससे अब जिले के लोग भी लखनऊ व कानपुर तक की यात्रा एसी बस में बैठकर कर सकेंगे।
विज्ञापन


शुक्रवार को कृषि मंत्री विनोद कुमार सिंह ने रोडवेज बस अड्डे से इस बस सेवा का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया। कृषि मंत्री ने बताया कि अभी यह शुरुआत है। आगे जैसे-जैसे जिले की सड़कें बनती जाएंगी, इनकी संख्या भी हर रूट पर बढ़ती जाएगी।
विज्ञापन


गोंडा डिपो के एआरएम विमल राजन के मुताबिक लखनऊ के कैसरबाग डिपो से पहले चरण में दो एसी बसें गोंडा के लिए चलाई गई हैं। जबकि एक एसी बस अवध डिपो की कानपुर से उतरौला वाया गोंडा होकर चलेगी। जिससे अब जनपदवासी एसी बसों में बैठकर अपने गंतव्य तक आ-जा सकेंगे। इसके लिए उन्हें 55 रुपये अतिरिक्त देने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी गोंडा से लखनऊ (चारबाग) चलने वाली आर्डिनरी बस के लिए यात्रियों को 105 रुपये देने होते हैं। लेकिन एसी बस से सफर के लिए यात्रियों को अपनी जेब से 55 रुपये अतिरिक्त मिलाकर कुल 160 रुपये देने होंगे। जबकि गोंडा से कानपुर जाने वाले यात्रियों को करीब सवा तीन सौ रुपये इसके लिए चुकाने पड़ेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed