फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Now a video of dogs relaxing on the bed is viral

Gonda News: अब बेड पर आराम फरमाते कुत्तों का वीडियो वायरल

Sat, 17 Jan 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 17 Jan 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Now a video of dogs relaxing on the bed is viral
मेडिकल कॉलेज में मरीजों के बगल में बेड पर बैठे कुत्ते। स्रोत: वीडियोग्रैब 
गोंडा। मेडिकल कॉलेज में चूहों के बाद अब बेड पर आराम फरमाते कुत्तों का वीडियो वायरल हुआ है। लगातार ऐसे मामले सामने आने से अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के आर्थो वार्ड में तीन दिन पहले चूहों की उछलकूद का वीडियो वायरल हुआ था। चूहे मरीज के बेड के साथ ही ऑक्सीजन की पाइपलाइन पर उछलकूद कर रहे थे। इस पर विपक्षी दलों ने सवाल उठाए थे। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने वीडियो एक्स पर पोस्ट करके सरकार पर निशाना साधा था। इस पर आर्थो वार्ड के पूरे स्टाफ को निलंबित कर दिया गया था। मामले में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जांच के आदेश दिए थे। अभी जांच पूरी भी नहीं हुई कि एक और वीडियो वायरल होने लगा। इसमें तीन कुत्ते मरीज के बगल के बेड पर ही बैठे दिख रहे हैं। वीडियो तो मेडिकल कॉलेज परिसर का ही है, लेकिन ये नहीं स्पष्ट हो सका कि ये कब का है।
विज्ञापन

अस्पताल की इस बदहाली पर मरीज व तीमारदारों के साथ ही आम लोग भी सवाल उठा रहे हैं। उधर, सीएमएस डॉ. अनिल तिवारी का कहना है कि कुत्तों के बेड पर बैठने के मामले की जानकारी नहीं है। कर्मचारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। इस वीडियो के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed