{"_id":"5f9af01e8ebc3e9be3463808","slug":"notice-to-two-beos-because-of-teachers-being-absent-gonda-news-lko5476503147","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों के गैरहाजिर रहने पर दो बीईओ को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों के गैरहाजिर रहने पर दो बीईओ को नोटिस
विज्ञापन
गोंडा। बेसिक शिक्षा के परिषदीय स्कूलों से नदारद रहने वाले शिक्षकों के मामले में अब खंड शिक्षा अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। बीएसए ने जहां कटरा बाजार के बीईओ को इस मामले में नोटिस जारी किया है, वहीं सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक शिक्षा ने हलधरमऊ के बीईओ को नोटिस जारी किया है। सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक शिक्षा) विनय मोहन वन ने बताया कि गोपनीय जांच कराई तो ये तथ्य सामने आया कि बीईओ से मिलीभगत करके कुछ शिक्षक स्कूल नहीं आ रहे हैं। इस पर कार्रवाई शुरू की गई है। दो और ब्लॉकों की गोपनीय जांच की जा रही है।
बीते दो माह में स्कूल न आने वाले करीब 70 शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उनका वेतन काटने के साथ ही वेतन रोकने तक की कार्रवाई बीएसए ने की है। इसके बावजूद तमाम शिक्षक स्कूल नहीं आ रहे हैं। इसमें खंड शिक्षा अधिकारियों की मिलीभगत की बात अब सामने आई है। बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने कटरा बाजार के बीईओ को एक शिक्षक के मामले में नोटिस जारी किया है। इसी तरह डायट की टीम की जांच में हलधरमऊ ब्लॉक के शिक्षकों के स्कूल न आने की बात सामने आई है। इस पर हलधरमऊ के बीईओ को सहायक शिक्षा निदेशक ने नोटिस जारी किया है। सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक शिक्षा) विनय मोहन वन ने बताया कि ब्लॉकों के शिक्षा अधिकारी सही ढंग से कार्य नहीं कर रहे हैं। दो और ब्लॉकों की जांच कराई जा रही है। जल्द यहां के भी खंड शिक्षा अधिकारियों को नोटिस जारी किया जाएगा।
निरीक्षण में शिक्षकों के मिलने पर मायूस होते हैं अफसर
ब्लॉकों के खंड शिक्षा अधिकारियों की स्थिति ये है कि स्कूल के निरीक्षण में शिक्षक उपस्थित मिल जाएं तो वह मायूस हो जाते हैं। ऐसे स्कूलों के निरीक्षण की योजना बनाते हैं जहां शिक्षक किसी करण से देर से आ रहे हैं या फिर नहीं आए हैं। इसके लिए कुछ शिक्षकों को भी बीईओ ने मिला रखा है जो धीरे से जानकारी देते हैं और फिर बीईओ स्कूल पहुंचकर खेल शुरू करते हैं।
विज्ञापन
समय से नहीं देते विभाग को सूचनाएं
खंड शिक्षा अधिकारी अक्सर विभाग को समय से सूचनाएं नहीं देते हैं। हाल ही में शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय के लिए रिपोर्ट देने में खंड शिक्षा अधिकारियों की ओर से देर की गई। जिससे समय से मानदेय जारी नहीं हो पाया। ऐसे ही कई तरह की सूचनाएं दबाने में खंड शिक्षा अधिकारियों को नोटिस जारी किया जा चुका है। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीएम के स्तर से भी कार्रवाई हो चुकी है।
ब्लॉकों के शिक्षा अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की जा रही है। दो बीईओ की जांच कराई जा रही है। दो और ब्लॉकों पर नजर है। जल्द ही लापरवाह शिक्षा अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट भेजी जाएगी।
- विनय मोहन वन, सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक शिक्षा