फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Notice to four engineers for negligence

Gonda News: लापरवाही पर चार अभियंताओं को नोटिस

Sun, 15 Jun 2025 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 15 Jun 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Notice to four engineers for negligence
गोंडा। जल जीवन मिशन (ग्रामीण) में लापरवाही बरतने वाले अभियंताओं के खिलाफ डीएम नेहा शर्मा ने कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने विभाग के चार सहायक अभियंताओं को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है और नौ अवर अभियंताओं के खिलाफ परिनिंदा प्रविष्टि दर्ज कराने का निर्देश दिया है। डीएम ने बताया कि जिले में 145 परियोजनाओं को पूर्ण बताकर रिपोर्ट प्रस्तुत की गई थी। स्वतंत्र सत्यापन में ये परियोजनाएं अधूरी पाई गईं। अधिकांश स्थानों पर पाइपलाइन बिछाने, बाउंड्रीवाल निर्माण, एफएचटीसी (फंक्शनल हाउसहोल्ड टैप कनेक्शन), ऑटोमेशन, सड़क पुनर्स्थापना, सोलर पैनल और जलाशयों में लाइटिंग कंडक्टर जैसे महत्वपूर्ण कार्य अधूरे पाए गए। 10 दिन के भीतर अधूरे कार्य पूरे कराने का निर्देश देते हुए लापरवाही पर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed