फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   notice to BSP candidate

बसपा प्रत्याशी को नोटिस

Sun, 08 Jan 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 08 Jan 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
notice to BSP candidate
दीवारों व विद्युत पोलों पर चुनाव प्रचार को लेकर एसडीएम ने बसपा प्रत्याशी को नोटिस जारी किया है। दो दिन में वाल पेंटिंग न हटाने पर जुुर्माना वसूलने की चेतावनी दी गई है।एसडीएम उतरौला राम विलास ने रविवार को बताया कि आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होते ही प्रशासन की तरफ से विधानसभा क्षेत्र में लगे बैनर, होर्डिंग व बैनरों को अभियान चलाकर हटवाया गया है।
विज्ञापन


थाना सादुल्लाहनगर के एसओ अली हमजा ने रिपोर्ट में कहा है कि बसपा प्रत्याशी परवेज उमर ने निर्देश के बाद भी दीवार व विद्युत पालों पर कराई गई पेंटिंग को अभी तक नहीं हटवाया है। बसपा के चुनाव निशान हाथी की पेंटिंग को साफ कराने में 50 हजार रुपये का खर्च आएगा। थानाध्यक्ष की आख्या के आधार पर एसडीएम ने बसपा प्रत्याशी को तत्काल पेंटिंग हटवाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


दो दिन के अंदर निर्देश का अनुपालन न करने पर एसडीएम ने बसपा प्रत्याशी से प्रति पेंटिंग के हिसाब से 500 रुपये की वसूली के संबंध में आरसी जारी करने की चेतावनी दी है। एसडीएम ने बताया कि दो दिन में वाल पेंटिंग नहीं हटाई गई तो बसपा उम्मीदवार के खिलाफ आरसी जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed