{"_id":"586bebec4f1c1ba3781595ab","slug":"notice-to-bajaj-sugar-mill","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजाज चीनी मिल को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजाज चीनी मिल को नोटिस
अमर उजाला/गोंडा
Updated Tue, 03 Jan 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
इन कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से गांव में विकास कार्य ठप पड़ गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना किसानों के हितों का ध्यान रखते हुए डीएम आशुतोष निरंजन ने बजाज चीनी मिल कुंदुरखी द्वारा निर्धारित समय में गन्ना मूल्य का भुगतान न करने पर मंगलवार को कुंदुरखी चीनी मिल को नोटिस जारी कर दिया है।
जिला गन्ना अधिकारी पीएन सिंह ने बताया कि 31 दिसंबर तक डीएम के निर्देशानुसार भुगतान न करने एवं गन्ना मूल्य बकाया होने पर तत्काल चीनी की बिक्री से प्राप्त राशि के भुगतान के लिए निर्देश दिया है। साथ ही चीनी बिक्री से प्राप्त 85 प्रतिशत राशि को तत्काल भुगतान करने का नोटिस जारी किया है। ऐसा न करने की स्थिति में चीनी मिल अध्याशी के विरुद्ध उत्तर प्रदेश गन्ना पूर्ति एवं खरीद विनियमन अधिनियम 1953 एवं अन्य सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही किए जाने का भी निर्देश देते हुए चेतावनी जारी की है।
उन्होंने बताया कि बजाज चीनी मिल द्वारा कुल 316574 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया। उत्पादन के सापेक्ष 59248 क्विंटल चीनी की बिक्री हुई। बिक्री की गई चीनी से कुल 2096.75 लाख रुपये प्राप्त हुए।
विज्ञापन
डीएम के निर्देशानुसार प्राप्त धनराशि का 85 प्रतिशत राशि 1782.24 लाख रुपये जो कि किसानों को तत्काल भुगतान किया जाना था। जिसके सापेक्ष मिल द्वारा मात्र 1399.37 लाख रुपये का ही भुगतान हुआ। जबकि 382.87 लाख रुपये का भुगतान अभी भी किया जाना शेष है। डीएम ने कहा है कि किसी भी स्थिति में गन्ना किसानों का अहित बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।