फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Notice pasted on the houses of murder accused

पूर्व ग्राम प्रधान की हत्या के चार आरोपी भगोड़ा घोषित

Wed, 01 Dec 2021 11:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:48 AM IST
विज्ञापन
Notice pasted on the houses of murder accused
गोंडा। पूर्व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आनंद प्रताप शुक्ला की हत्या के मामले में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने चार आरोपियों को भगोड़ा घोषित किया है। पुलिस ने मंगलवार को डुग्गी मुनादी कराकर चारो आरोपियों के घरों पर भगोड़ा घोषित करने की नोटिस चस्पा कराई है।
विज्ञापन

कोतवाली मनकापुर के प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार गौड़ ने बताया कि ब्लाक मनकापुर के ग्राम पंचायत नरायनपुर ग्रंट के पूर्व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आनंद प्रताप शुक्ला की वर्ष 2018 में उनके घर के पास एक फार्म हाउस में दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन

स्थानीय पुलिस ने इसे आत्महत्या बताते हुए विवेचना के बाद फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी। शुक्ला के परिवारीजनों ने फाइनल रिपोर्ट पर आपत्ति दर्ज कराते हुए न्यायालय से फाइनल रिपोर्ट रद्द कर आरोपियों को तलब करने की याचना की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए आरोपी रोहित तिवारी, दीनबंधु तिवारी, ब्रम्हानंद व सीताराम पटेल निवासी नारायनपुर ग्रंट को सम्मन जारी करके तलब किया था। अदालत में आरोपियों के हाजिर न होने पर न्यायालय ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था, लेकिन कोई भी आरोपी हाजिर नहीं हुए।

जिसपर न्यायालय ने उन्हे भगोड़ा घोषित किया है। जिसपर कोतवाली पुलिस के एसआई डीपी गौतम, एसआई वीरबल सहित तमाम पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में मंगलवार को डुग्गी-मुनादी कराते हुए चारों आरोपियों के घरों पर भगोड़ा घोषित करने की नोटिस चस्पा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed