फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   nother corona infected in Gonda, Lucknow Refer

गोंडा में एक और कोरोना संक्रमित, लखनऊ रेफर

Sat, 13 Jun 2020 09:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
nother corona infected in Gonda, Lucknow Refer
गोंडा। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए शासन की ओर से लगातार कवायद की जा रही है। रोजाना 100 अधिक लोगों की सेंपलिंग भी कराई जा रही है। जिससे किसी में भी यदि संक्रमण है तो उसका इलाज किया जा रहा है। लेकिन अभी भी 350 से अधिक लोगों की रिपोर्ट पेंडिंग है। एक साथ 17 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बीते दो दिनों से रोजाना केवल एक-एक लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन और जिले का स्वास्थ्य विभाग काफी राहत महसूस कर रहा था। वहीं शनिवार को जिले में एक और कोरोना संक्रमित पाया गया है। बताया जा रहा है कि इसकी हालत को देखते हुए उसे लखनऊ एल-3 रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

अब जिले में 108 कोरोना संक्रमित हो गये हैं। बताया जा रहा है कि शहर के साहबगंज मोहल्ले का एक लगभग 62 वर्षीय बुजुर्ग की तबीयत खराब होने पर उसे परिजन लखनऊ के मेदांता अस्पताल ले गये थे। वहां पर ओपीडी में देखने के बाद उनकी जांच कराई गई। शनिवार को उसकी रिपोर्ट कोराना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेजी गई। स्वास्थ्य टीम उसे कोविड अस्पताल ले जाई गई तो उसकी हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ के एल-3 रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

अब तक जिले में कुल 34 कंटेनमेंट जोन बनाये गये हैं
सीएमओ कार्यालय की ओर दी गई जानकारी के मुताबिक लगभग तीन दिन के 350 से अधिक लोगों के सेंपल की जांच रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। शहर का व्यापारिक केन्द्र माना जाने वाला रानीबाजार मोहल्ला बीते दिनों कई कोरोना संक्रमितों के सामने आने से उसे सील कर दिया गया था। इसके साथ ही शहर से सटा पोर्टरगंज और अंबेडकर चौराहे को भी सील रखा गया है। डीएम डॉ. नितिन बंसल ने बताया कि जिले में जो कंटेनमेंट जोन सक्रिय हैं उन्हें कोविड प्रोटोकाल के तहत ही खोला जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के साहबगंज मोहल्ले में एक कोरोना पॉजिटिव पाये जाने की सूचना मिली है। लेकिन उसकी जांच लखनऊ के एक निजी अस्पताल में हुई थी। परिजनों ने लापरवाही बरती और हालत गंभीर होने के बाद भी उसे लेकर घर चले आये। शनिवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें लखनऊ भेजा गया है। इससे पहले भी एक मरीज जो कि पहले से कैंसर से ग्रसित है वो भी अभी एल-3 में भर्ती है। -डॉ. मधु गैरोला, सीएमओ

मधईपुर खांडेराय गांव को सील किया गया
परसपुर (गोंडा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसपुर के ग्राम पंचायत मधईपुर खांडेराय, बरवनपुरवा में पिता-पुत्र के कोरोना पॉजिटिव निकलने पर तीन तरफ बैरियर लगा कर इस गावं को सील कर दिया गया था। शनिवार को इसी गांव के दस व अन्य गांवों के दो कुल 12 लोगों को सैंपलिंग के लिये के लिये रेफर कार्ड बना कर जिला मुख्यालय भेजा गया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ एमपी यादव ने बताया कि ग्राम बरवन पुरवा में डॉ दीपक कुमार, फार्मासिस्ट वारिश अली व बृजेंद्र बहादुर की टीम को बरवन पुरवा गावं में मौके पर भेजा गया था। जहां जाकर टीम ने कोरोना पॉजिटिव निकले पिता-पुत्र के घर के छह परिवारों व गावं के ही चार अन्य लोगों तथा पानीपत से आया ग्राम पूरे लाली का व गोवा से आया साईं तकिया परसपुर का एक-एक व्यक्ति कुल 12 लोगों को सैंपलिंग के लिये शनिवार को रेफर कार्ड बना कर जिला मुख्यालय भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed