फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   No consensus reached in talks, roadways workers to go on strike

Gonda News: वार्ता में नहीं बनी सहमति, चक्काजाम करेंगे रोडवेज कर्मी

Thu, 27 Mar 2025 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
No consensus reached in talks, roadways workers to go on strike
गोंडा। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की मांगों को लेकर आरएम देवीपाटन क्षेत्र से बृहस्पतिवार को हुई वार्ता पर सहमति नहीं बन सकी। कर्मचारियों ने आरएम पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। कर्मचारियों ने 11 अप्रैल से धरना प्रदर्शन करने व 17 अप्रैल को चक्काजाम करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद देवीपाटन क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष शमशाद अहमद व क्षेत्रीय मंत्री सुशील कुमार मिश्र की अगुवाई में संयुक्त मोर्चा के नेताओं का प्रतिनिधि मंडल आरएम से मिला। नेताओं ने कर्मचारियों की समस्या के समाधान के संबंध में वार्ता की। कर्मचारी नेताओं ने कर्मियों काे अकारण प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। कहा कि आउटसोर्सिंग के चालकों परिचालकों को दो साल से इंसेंटिव नहीं दिया गया, उनका ईपीएफ भी नहीं मिल रहा है। शिकायत के बाद भी उसका निराकरण नहीं किया गया। ऐसे कई मांगों को पूरी करने की बात रखी। पर सहमति नहीं बन सकी। इससे आक्रोशित कर्मचारियों ने 11 अप्रैल से धरना प्रदर्शन करने व 17 अप्रैल को चक्काजाम करने की चेतावनी दी है। इस दौरान वीपी सिंह, रवि प्रताप मिश्र समेत कई कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed