{"_id":"5e78cfb58ebc3e774252d009","slug":"nine-people-from-abroad-sent-in-corentine-gonda-news-lko515018312","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश से आए नौ लोगों को भेजा गया एकांतवास में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश से आए नौ लोगों को भेजा गया एकांतवास में
विज्ञापन
बाबागंज (गोंडा)। इटियाथोक क्षेत्र में विदेश यात्रा से लौटे कुल 9 लोगों की सूची स्थानीय स्वास्थ्य विभाग को शाशन द्वारा मिली है। इसके आधार पर क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर मौजूद इन सभी लोगों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ट्रेस किया है। आपको बता दें की ये वे लोग हैं जो कोरोना महामारी के भय से हाल में ही विदेश से यहां वापस आए हैं।
इटियाथोक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात अधीक्षिका डॉक्टर श्वेता त्रिपाठी ने बताया कि स्टेट सर्विलांस यूनिट ने जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को ऐसे यात्रियों की सूची सौंपी है जो विदेश से आये हैं। इन यात्रियों के नाम पते व मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराए गए हैं, जिनके आधार पर उनको कोरोना के मद्देनजर ट्रेस किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्राप्त सूची के आधार पर क्षेत्र के अंतर्गत अलग-अलग स्थानों से 23 मार्च तक 9 लोगों को टीम द्वारा ट्रेस किया गया है।
उन्होंने कहा कि ये वे लोग हैं जो विदेश यात्रा करके हाल ही में यहां वापस आए हैं जिनका फॉलोअप किया जा रहा है और इन सभी को अपने अपने घरों में अलग रहने की सलाह दी गई है। डॉक्टर श्वेता त्रिपाठी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि भीड़ में जाने से बचें, मास्क का इस्तेमाल करें और साफ सफाई रखे तथा बार-बार साबुन आदि से हाथ धुलें।