फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Nine cattle die due to cold at Dohjeet Go shelter center

दोहरीजीत गो आश्रय केंद्र में ठंड से नौ मवेशियों की मौत

Fri, 27 Dec 2019 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
Nine cattle die due to cold at Dohjeet Go shelter center
उमरी बेगमगंज (गोंडा)। गो आश्रय केंद्र डिक्सिर दोहरी जीत में मवेशियों की मौत का सिलसिला जारी है। इनकी देखभाल के लिए 29 सफाई कर्मियों की तैनाती के बावजूद मवेशी भूखे पेट रहने को विवश हैं और ठंड से बचने के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं है। शुक्रवार को ठंड लगने से नौ मवेशियों की मौत हो गई, जबकि तीन की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को गो आश्रय केंद्र डोहरी जीत जायजा लेने पहुंची टीम को चारों तरफ मवेशियों की लाशें बिखरी हुई मिलीं। पता चला कि यहां रात में कोई भी नहीं आता, जिससे मवेशियों की सुरक्षा भगवान भरोसे चल रही है। मृतमवेशियों का मांस खाकर कुत्ते भी खतरनाक होते जा रहे हैं। समय रहते इसका उपचार नहीं हुआ तो भविष्य में सीतापुर जैसे हालात पैदा हो सकते हैं। लापरवाह सफाई कर्मी सिर्फ केंद्र पर अपनी हाजिरी लगाने तक ही सीमित हैं। प्रधान व रोजगारसेवक पर अधिकारियों का अंकुश नहीं रहा। अपनी गलतियों को छुपाने के लिए बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश भी वंचित कर दिया गया है। अधिकारियों का दिशा-निर्देश सिर्फ कागजों तक सीमित दिखाई पड़ रहा है। सफाई कर्मी किसी भी कीमत पर ड्यूटी निभाने के लिए तैयार नहीं दिख रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों तीन मवेशियों की मौत के बाद सफाई कर्मियों को चेतावनी दी गई थी लेकिन फिर भी सुधार नहीं हुआ। मनरेगा योजना से लगाए गए पांच कर्मी सिर्फ सुबह से शाम तक ही मौजूद रहते हैं। इसके बाद इन मवेशियों की सुरक्षा भगवान भरोसे हो जाती है। खंड विकास अधिकारी सदानंद व एसडीएम तरबगंज राजेश कुमार को सूचना देने के बाद गो आश्रय केंद्र का निरीक्षण किया गया। खंड विकास अधिकारी ने बताया कि मवेशियों की मौत किन कारणों से हुई है। इसकी जांच करके दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोआश्रय केंद्र पर ठंड से बचाव के इंतजाम नहीं
उमरी के दोहरीजीत गोआश्रय केन्द्र पर नौ मवेशियों की मौत से हड़कंप मचा है। क्षेत्र पंचायत सदस्य विवेक सिंह ने बताया कि गो आश्रय केंद्र दोहरीजीत में अव्यवस्था है। यहां न तो मवेशियों की देखभाल के लिए कर्मी रुकते हैं और न ही मवेशियों को ठंड से बचाने के कोई इंतजाम हैं। विवेक का आरोप है कि यहां पहले भी कई मवेशियों की मौत हो चुकी है। मवेशियों की मौत के जिम्मेदार लापरवाह कर्मियों के खिलाफ कोई कार्रवाई न होने से यहां अव्यवस्था फैली हुई है।

ड्यूटी में लगे दो सफाईकर्मियों के निलंबन की संस्तुति
दोहरीजीत गो आश्रय केंद्र पर सफाई कर्मियों की रोस्टरवार ड्यूटी लगाई गई थी। गुरुवार की रात सफाई कर्मी दीनानाथ व चंद्रकांत की ड्यूटी थी, लेकिन यह नदारद थे। इन्हें दोषी मानते हुए निलंबन की संस्तुति डीपीआरओ को भेजी गई है। -राजेश कुुमार, एसडीएम, तरबगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed