फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Night shelters are in bad condition, how to spend the night in cold winds

Gonda News: रैन बसेरे बदहाल, सर्द हवाओं में कैसे गुजरे रात

Tue, 21 Nov 2023 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 21 Nov 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Night shelters are in bad condition, how to spend the night in cold winds
गोंडा के आईटीआई चौराहा के पास बनाए गए रैन बसेरा के किचेन में बेतरतीब रखे सामान। 
गोंडा। ठंडक दस्तक दे चुका है। सर्द में बाहर सोना व बैठना मुश्किल हो रहा है। मगर शहर में रैन बसेरों की कोई सुध लेने वाला नहीं है। एडीएम के निर्देशों के बावजूद भी सुधार की कवायद तक शुरू नहीं हुई है। अस्थाई रैन बसेरे स्टोर में तब्दील हो चुके हैं, वहीं टीनशेड में बिना कंबल व बिस्तर के ही सर्द फर्श पर तीमारदार व जरूरतमंद सोने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों जिला प्रशासन की ओर से नौ रैनबसेरों को चिह्नित कर उसे दुरुस्त करने के लिए अफसरों के साथ एडीएम सुरेश कुमार सोनी ने कलेक्ट्रेट में बैठक की थी। इसके बाद जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी राजेश श्रीवास्तव ने कहा था कि जरूरतमंदों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी कर सभी रैनबसेरों को दुरुस्त करने के लिए अनुरोध किया गया है। ठंड के मौसम में सर्द हवाओं बचने के लिए रैनबसेरों में सुचित इंतजाम किए जाएंगे। मगर अफसरों ने गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में रैन बसेरे के नाम पर सिर्फ टीनशेड है। यहां तीमारदारों व जरूरतमंदों को खुली हवाओं में बिना कंबल व बिस्तर के ही रात गुजारनी पड़ती है। कर्मचारियों व तीमारदारों ने बताया कि अस्थाई रैन बसेरे स्टोर में तब्दील है। वहीं, जिला महिला अस्पताल में तीन बेड व गंदगी के चलते रात गुजारना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई, खाना व दवाई समेत इंतजाम नहीं
आईटीआई चौराहे के पास बने जिला नगरीय विकास अभिकरण के शेल्टर हाउस में कुल 60 बेड हैं। एक स्वयंसेवी संस्था को संचालन के लिए दिया गया है। मगर यहां सोने के लिए महज बेड का ही इंतजाम है। भोजन व दवाई जैसी व्यवस्थाओं में ताला पड़ा हुआ है। शौचालय से लेकर डाॅरमेट्री तक में गंदगी की भरमार है। यहां ठंड की रात गुजारने में मुश्किलें हो रही है।

धन के अभाव में शेल्टर हाउस की सुविधाएं दुरुस्त नहीं
बस अड्डे के पास अस्थाई रैन बसेरा बनाया जाएगा। अभी तक नहीं बना है। धनाभाव में सेल्टर हाउस की सुविधाएं दुरुस्त नहीं हो पा रही हैं। अधिकारियों के आदेश पर जल्द व्यवस्थाएं दुरूस्त कराई जानीं हैं

--संजय कुमार मिश्र, ईओ नगर पालिका


लिया जाएगा जायजा
ठंडक के साथ ही रैन बसेरों की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जानीं हैं। मगर अभी तक कहीं कोई व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई है। जल्द ही मौके का जायजा लेकर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए अनुरोध किया जाएगा


- राजेश कुमार श्रीवास्तव, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article