फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Newlyweds killed if dowry is not found

दहेज नहीं मिला तो नवविवाहिता का मार डाला

Sat, 13 Jun 2020 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Newlyweds killed if dowry is not found
करनैलगंज(गोंडा)। दहेज की मांग को लेकर एक और नवविवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने सूचना के आधार पर महिला के शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में 7 लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न एवं दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

घटना कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम करनैलगंज ग्रामीण के मजरा नादी पुरवा की है। यहां शुक्रवार की देर शाम एक नव विवाहिता का शव उसके कमरे में पड़ा होने की सूचना ग्रामीणों ने देर रात करीब 11 बजे पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नवविवाहिता के पिता रामदीन निवासी ग्राम छितौनी थाना करनैलगंज ने कोतवाली में तहरीर दी। जिसमें कहा गया कि उसने अपनी बेटी सुमन 22 वर्ष की शादी मई 2018 में नादीपुरवा निवासी बालक राम के पुत्र भोला के साथ की थी। लगातार उससे दहेज की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन

मांग पूरी न होने पर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति भोला, ससुर बालक राम, सास मैनादेवी, जेठ इंद्रपाल व जेठानी, देवर विनोद, ननंद जनक लली के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल राजनाथ सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed