फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Newly married woman hanged herself while talking to her husband on the phone

Gonda News: पति से फोन पर बात करते फंदे से लटकी नवविवाहिता

Mon, 23 Feb 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 23 Feb 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Newly married woman hanged herself while talking to her husband on the phone
मोतीगंज। घरवासजोत गांव निवासी नवविवाहिता ने रविवार रात घर के कमरे में पति से फोन पर बात करते-करते फंदे से लटककर जान दे दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के रानीजोत गांव निवासी शिवनाथ सोनकर ने बताया कि उन्होंने बेटी निर्जला (20) की शादी 13 मई 2025 को की थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल वाले बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। पति डेविड और उसका छोटा भाई संदीप बंगलूरू में मजदूरी करते हैं। डेविड अक्सर फोन करके निर्जला को परेशान करता था। दहेज में बुलेट की मांग करता था। रविवार रात भी डेविड ने निर्जला को फोन किया और किसी बात पर दोनों में झगड़ा होने लगा। इससे आहत होकर निर्जला ने फोन पर बात करते-करते ही फंदा लगा लिया। इंस्पेक्टर अरविंद यादव ने बताया कि शिवनाथ की तहरीर पर पति डेविड, सास कुसुमा व देवर संदीप के खिलाफ दहेज हत्या समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

दस मिनट में की नौ वॉयस कॉल
पुलिस ने निर्जला के मोबाइल की जांच की तो रविवार रात 09:45 से 9:55 बजे के बीच नौ वॉयस कॉल रिकॉर्ड में मिली। सभी कॉल उसके पति की थीं। पुलिस का मानना है कि बातचीत के दौरान दोनों के बीच कोई ऐसी बात हुई जो वह बर्दाश्त नहीं कर पाई और खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed