{"_id":"69249a9d835e800d3007d36f","slug":"newborn-child-denied-treatment-due-to-non-payment-of-money-gonda-news-c-100-1-slko1026-147745-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पैसे न देने पर नवजात को नहीं मिला इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पैसे न देने पर नवजात को नहीं मिला इलाज
Mon, 24 Nov 2025 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 24 Nov 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद में महिलाओं से बात करते कमिश्नर शशिभूषण लाल सुशील। स्रोत: सूचना विभ
गोंडा। मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद कार्यक्रम के तहत सोमवार को मंडलायुक्त सभागार में विशेष महिला जनसुनवाई आयोजित की गई। मंडलायुक्त शशिभूषण लाल सुशील के समक्ष 14 महिलाओं ने अपनी समस्याएं रखीं। मंडलायुक्त ने सभी मामलों में संबंधित अधिकारियों को अधिकतम दो सप्ताह में निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं।
पूरे मछरहिया निवासी कोमल ने महिला अस्पताल पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि एक अक्तूबर को जन्मे बीमार नवजात को भर्ती करने के बाद स्टाफ ने दवाओं व सुई के लिए पैसों की मांग की। समय पर इलाज न मिलने से बच्चे की हालत बिगड़ गई और उन्हें मजबूरन नवजात को निजी अस्पताल ले जाना पड़ा। पीड़िता ने दोषी कर्मियों पर कार्रवाई और क्षतिपूर्ति की मांग की।
चांदपुर गांव की लक्ष्मी तिवारी ने बताया कि उनके आवागमन के सार्वजनिक रास्ते पर विपक्षियों ने कब्जा कर लिया है। तत्कालीन जिलाधिकारी के निर्देश पर हुई जांच के बाद मार्ग खाली कराने की संस्तुति की गई थी, लेकिन ग्राम प्रधान और लेखपाल की गलत रिपोर्टों के चलते कार्रवाई नहीं हो सकी। पीड़िता ने रास्ते से कब्जा हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन
मनकापुर के ग्राम सैदापुर निवासी ऊषा देवी ने चकमार्ग को कब्जामुक्त कराने की मांग उठाई। कटरा बाजार की शांति देवी ने भूमि विवाद को लेकर अपनी व परिवार की सुरक्षा की मांग की। उनका आरोप है कि 14 जुलाई को राजस्व टीम की पैमाइश के दौरान लगाए गए सीमांकन पत्थरों को विपक्षियों ने उखाड़ दिया। विरोध करने पर उन्हें गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई। उन्होंने बताया कि रास्ते में अवरोध खड़ा कर उनके आवागमन को रोका जा रहा है। पीड़िता ने अभियोग दर्ज कराने और सुरक्षा देने की मांग की।
अपर आयुक्त न्यायिक मीनू राणा ने बताया कि कुल 14 शिकायतें आई थीं। मंडलायुक्त ने सभी मामलों में त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा कि महिलाओं की समस्याओं का समाधान शीघ्र और प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा।