फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   New officers aware the villagers

नए अफसरों ने ग्रामीणों को किया जागरूक

Thu, 10 Nov 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Thu, 10 Nov 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
New officers aware the villagers
प्रधान को सम्मानित करती अफसरों की टीम - फोटो : अमर उजाला
जनपद भ्रमण पर आए प्रशिक्षु आईएएस अफसरों ने गुरुवार को तरबगंज ब्लॉक की धौरहरा घाट ग्रामसभा में ग्रामीणों के साथ गोष्ठी कर विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। 
विज्ञापन


ग्राम प्रधान आरडी तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में ग्रामीणों ने अपने गांव के विकास की राह में होने वाली दिक्कतों और उनके निवारण के बारे में अपनी बात रखी। इस पर प्रशिक्षु अफसरों के ग्रुप लीडर अमित शर्मा ने डीएम के समक्ष पूरे मामले को रखकर समस्याओं का निराकरण कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


प्रशिक्षु टीम के सदस्य अमित तोलानी ने कहा कि स्वच्छता के बिना आप स्वस्थ समाज की परिकल्पना नहीं कर सकते हैं। जिसको लेकर गांव में प्रयास हुआ है, जिसे और बेहतर कर सकारात्मक परिणाम हासिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिषेक जैन ने कहा कि तरक्की के लिए शिक्षा ही मूलभूत आधार है। जिसे लेकर सभी को जागरूक होकर कोशिश करनी चाहिए। पेशे से डॉक्टर और अब आईएएस सेवा में आए वेंकटेश्वर ने कहा कि जब तक हम जागरूक नहीं होंगे। अपने अधिकारों का पूरा प्रयोग नहीं कर पायेंगे। इसके बाद प्रशिक्षु राहुल भानु दास व कुमार निशांत ने ग्रामीणों के व्यवहार की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे अपने पूरे कॅरिअर में धौरहरा घाट ग्रामसभा की स्मृति को नहीं भूल पायेंगे।


प्रशिक्षु अफसरों ने प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल के बच्चों को अपने पास से बैग और कंपास भी वितरित किये। प्रशिक्षु अफसरों की टीम ने गांव के बच्चों के साथ वॉलीबॉल मैच भी खेला। जिसमें ग्रामसभा टीम के जीतने पर प्रशिक्षुओं ने शुभकामनाएं भी दीं। प्रधान आरडी तिवारी को टीम के सदस्यों ने प्रतीक चिह्न भेंट किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed