फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   New executive of Civil Bar Association assumes charge

Gonda News: सिविल बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने ग्रहण किया पदभार

Mon, 28 Oct 2024 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 28 Oct 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
New executive of Civil Bar Association assumes charge
गोंडा। दीवानी न्यायालय परिसर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सिविल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने पदभार ग्रहण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला जज प्रमोद कुमार श्रीवास्तव द्वितीय रहे।
विज्ञापन

सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में जिला न्यायाधीश ने नव निर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए निर्वाचन प्रमाणपत्र वितरित किया। जिला जज व एल्डर कमेटी के अध्यक्ष रामकरन मिश्र ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्र, महामंत्री मनोज कुमार मिश्रा को शपथ दिलाई। इसके बाद वरिष्ठतम उपाध्यक्ष संतोष ओझा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश त्रिपाठी, अभय कुमार मिश्रा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष शशिकांत शुक्ला, कोषाध्यक्ष सुधीर कुमार पांडेय, संयुक्त मंत्री प्रशासन बलराम बाबू शुक्ला, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय देवपूजन मिश्रा व संयुक्त मंत्री प्रकाशन दीप नारायण मिश्रा, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद नंदन श्रीवास्तव आदि को उनके पदीय दायित्वों का बोध कराया। सभी पदाधिकारियों को फूलमाला पहनाकर कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन इंद्रजीत सिंह ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को पूर्व अध्यक्ष गंगा प्रसाद मिश्र, उपेंद्र कुमार मिश्र, संगमलाल द्विवेदी, केके मिश्र, दिनेश नारायण पांडेय, राजेंद्र खुराना, रुचि मोदी आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर अपर सत्र न्यायाधीश नासिर अहमद, सर्वजीत कुमार सिंह, राम दयाल, राजेश नारायण मणि त्रिपाठी, सूर्य प्रकाश सिंह, पूजा सिंह, राजेश कुमार तृतीय, न्यायिक अधिकारी अमित सिंह, प्रतिभा शुक्ला, शर्मिष्ठा साहू, नितिका राजपूत, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, महामंत्री चंद्रमणि तिवारी, दीनानाथ त्रिपाठी, मनोज कुमार सिंह, वेद प्रकाश तिवारी, आरबी सिंह, केके द्विवेदी, राम प्रताप गोस्वामी, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed