{"_id":"68335f25d32a00413b08cc67","slug":"negligence-in-checking-school-buses-134-vehicles-were-missing-gonda-news-c-100-1-slko1028-138304-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: स्कूल बसों की जांच में लापरवाही, 134 वाहन रहे नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: स्कूल बसों की जांच में लापरवाही, 134 वाहन रहे नदारद
Sun, 25 May 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 25 May 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। स्कूल वाहनों की फिटनेस जांच के लिए रविवार को संभागीय परिवहन कार्यालय विशेष रूप से खोला गया, लेकिन 144 में से केवल 10 वाहन ही जांच के लिए पहुंचे। 134 वाहन नदारद रहे।
एआरटीओ प्रशासन आरसी भारतीय ने बताया कि स्कूल प्रबंधनों को पहले से सूचना दी गई थी कि रविवार को विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा। इसके बावजूद अधिकांश वाहन स्वामी अनुपस्थित रहे, जो गंभीर लापरवाही है। जांच में पहुंचे 10 वाहनों की फिटनेस जांच पूरी कर प्रमाणपत्र जारी कर दिया गया है। बाकी वाहन स्वामियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। जल्द ही उनके खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद