फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Negligence: 1700 majors did not get electricity

लापरवाही : 1700 मजरों को नहीं मिली बिजली

Sun, 29 Nov 2020 09:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 09:47 PM IST
विज्ञापन
Negligence: 1700 majors did not get electricity
गोंडा। प्रधानमंत्री सहज हर घर बिजली योजना के तहत गांवों के सभी मजरों को रोशन करने की मुहिम विभागीय लापरवाही की भेंट चढ़ गया। सौभाग्य योजना के दूसरे चरण में भी जिले के 1700 मजरों तक बिजली की लाइन नहीं पहुंच सकी। ऐसे में सरकार के हर घर बिजली पहुंचाने का दावा धरातल पर नहीं उतर पा रहा है। वर्ष 2014 से ही हर घर बिजली देने की योजना अभी तक पूरी नहीं हो पाई है। वर्ष 2014 में पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत जिले के बिना बिजली वाले 5706 मजरों को चिन्हित किया गया था। चार साल बीतने के बाद भी इस योजना में शामिल 2500 मजरे बिजली से वंचित रह गए। इसी बीच वर्ष 2017 में सौभाग्य योजना आई जिसमें 3154 मजरों को शत-प्रतिशत बिजली से जोड़ने का अभियान चला। लेकिन तीन वर्ष बाद भी 1700 मजरों को बिजली का सौभाग्य नहीं मिल सका।
विज्ञापन

ऊर्जीकरण के तीसरे चरण पर टिकी निगाहें
विद्युतीकरण के वंचित मजरों में निवास करने वाले लोगों को बिजली न मिलने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिससे इनके द्वारा बिजली कार्यालयों के चक्कर लगाए जा रहे हैं। कार्यालयों में बताया जाता है कि ऊर्जीकरण के तीसरे चरण में इन मजरों तक बिजली पहुंचने की संभावना है। जिसके कारण अपने घर तक बिजली की रोशनी का इंतजार कर रहे ग्रामीणों की नजरें ऊर्जीकरण के तीसरे चरण पर टिकी हैं।
विज्ञापन

अधिक लागत के कारण नहीं मिल रही स्वीकृति
बिजली अधिकारियों की माने तो इन मजरों तक बिजली पहुंचाने में अधिक लागत लगने के कारण तीसरे चरण के विद्युतीकरण की स्वीकृति नहीं मिल पा रही है। ये मजरे गांवों से दूरी पर हैं। जिसके लिए लंबी लाइन बिछानी पड़ेगी और उसकी लागत अधिक आएगी। इसके अलावा इन मजरों में घरों की संख्या भी कम है जिसके चलते ऊर्जीकरण के तीसरे चरण की स्वीकृति नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे चरण में ऊर्जीकरण के लिए भेजा गया प्रस्ताव
बिजली से वंचित 1700 मजरों के ऊर्जीकरण के लिए पावर कॉर्पोरेशन को प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही इन सभी मजरों तक बिजली पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी। -रमेश चंद्र शर्मा मुख्य, अभियंता पावर कॉर्पोरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed