फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   NCC cadet honored for saving child's life

नदी में डूब रहे बच्चे की जान बचाने वाला एनसीसी कैडेट सम्मानित

Sun, 05 Sep 2021 10:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
NCC cadet honored for saving child's life
गोंडा। एलबीएस गोंडा के 48 यूपी बीएन एनसीसी गोंडा के अंडर अफसर विनय कुमार तिवारी को बहादुरी के लिए सम्मानित किया गया और उन्हें शौर्य पुरस्कार देने के लिए संस्तुति भेजे जाने का ऐलान किया।
विज्ञापन

बीते दिनों दो बच्चों को पानी में डूबते हुए देखकर अपनी जान की परवाह न करते हुए उस कैडेट ने बहादुरी के साथ उन बच्चों की जान बचा ली थी। एनसीसी कैडेट विनय कुमार तिवारी 31 अगस्त के दिन मंगलवार को शाम कटरा बाजार से अपने घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

तभी उन्होंने अपने गांव तिलका डीहा के पास टेढ़ी नदी के पास काफी लोगों को एकत्रित देखा। शोर को सुनकर मामले को समझा। वहां पर दो बच्चे बकरी चराने गये थे। नदी में पैर फिसल जाने के कारण दोनों बच्चे नदी में डूब रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनय कुमार तिवारी बच्चों के इन हालात को देखते हुए बिना समय गंवाए तथा बिना खतरे के बारे में कुछ सोचे-समझे बच्चों को बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। उन दोनों बच्चों को अपने पीठ पर लादकर उस तेज बहाव में जैसे-तैसे बाहर निकाला।

किशनलाल कनौजिया और पूजा पुत्री मेवालाल कनौजिया दोनों बच गए। श्री लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. वंदना सारस्वत, एनसीसी अधिकारी डॉ. पुष्यमित्र मिश्र व शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ शैलेंद्र नाथ मिश्र ने विनय तिवारी को इस नेकदिली और बहादुरी के लिए प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed