फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Nawabganj block team victorious in Kabaddi

Gonda News: कबड्डी में नवाबगंज ब्लॉक की टीम विजयी

Thu, 30 Jan 2025 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 30 Jan 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Nawabganj block team victorious in Kabaddi
गोंडा। माई भारत गोंडा व नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन बृहस्पतिवार को हुआ। नेहरू स्टेडियम में दूसरे दिन भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, प्रधान संघ जिलाध्यक्ष उमापति त्रिपाठी एवं प्रबंधक कृष्ण गोपाल गुप्ता ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। 400 में मीटर दौड़ में आदर्श सिंह प्रथम, नीरज सिंह द्वितीय व राम नायक यादव तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में गुड़िया प्रथम, अंशिका द्वितीय व पल्लवी तृतीय स्थान पर रहीं। वॉलीबॉल में पंडरी कृपाल की टीम विजेता व झंझरी की टीम उपविजेता रही। बैडमिंटन बालिका वर्ग में रितिका विजेता व गुड़िया उपविजेता रहीं। कबड्डी बालिका वर्ग में नवाबगंज की टीम विजेता व झंझरी की टीम उपविजेता रही। 500 मीटर साइकिल रेस में प्रतिभागियों ने संतुलन का बेहतरीन प्रदर्शन किया। राज्य प्रशिक्षक रजनीकांत तिवारी, सुधाकर मिश्र, राज उपाध्याय, शशि, प्रिया शुक्ला, सूरज गुप्ता, संदीप पांडेय, मनीष सिंह, लक्ष्मी, शिखा सहित अन्य मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed