{"_id":"698e1cdb26fdc008370c2549","slug":"nathuni-and-sania-champions-in-divisional-childrens-sports-gonda-news-c-13-1-lko1034-1603561-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: मंडलीय बाल क्रीड़ा में नथुनी व सानिया चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: मंडलीय बाल क्रीड़ा में नथुनी व सानिया चैंपियन
विज्ञापन
जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में सलामी लेते एडी बेसिक व बीएसए। स्रोत: विभाग
गोंडा। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित 25वीं मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ बृहस्पतिवार को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में हुआ। दो दिवसीय प्रतियोगिता में मंडल के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर व श्रावस्ती के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन सहायक शिक्षा निदेशक राम सागर पति त्रिपाठी, बीएसए गोंडा अमित कुमार सिंह, बीएसए बहराइच आशीष सिंह तथा बीएसए बलरामपुर शुभम शुक्ल ने किया। बालिका वर्ग की दौड़ में श्रावस्ती के कंपोजिट विद्यालय राजापुर रानी की सानिया बानो ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। गोंडा के मुजेहना स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय सिंगारी पुरवा की मुनीता देवी वर्मा को द्वितीय व बहराइच के रिसिया स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय विसुनापुर की रुखसार को तृतीय स्थान मिला।
बालक वर्ग में गोंडा के रुपईडीह क्षेत्र के कुरसहा निवासी छात्र नथुनी प्रसाद ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया। बहराइच के गजाधर पुरवा के अहमद रजा द्वितीय तथा बलरामपुर के कोड़री के आजाद तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद बालक वर्ग में बहराइच के भचकाही के श्याम गंभीर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में श्रावस्ती की सानिया बानो ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
कबड्डी में नंदिनी व अंजू यादव की टीम ने बेहतरीन तालमेल और दमखम का प्रदर्शन करते हुए विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता के दौरान उप क्रीड़ा अधिकारी अशोक सोनकर, जिला व्यायाम शिक्षक संजय सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक व खेल प्रेमी उपस्थित रहे।