फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Narada's play of love captivated the mind

Gonda News: नारद मोह की लीला ने मन मोहा

Tue, 13 Oct 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 13 Oct 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Narada's play of love captivated the mind
धानेपुर, ​इटियाथोक व करनैलगंज में हुआ रामलीला का मंचन। संवाद
धानेपुर। राजा आदित्यराम पांडेय नगर में सोमवार शाम नवनिर्मित आदर्श रामलीला परिसर में मंचन का शुभारंभ हुआ। गीता पांडेय ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी, नगर पंचायत अध्यक्ष उमा देवी और संजय कसौधन ने भगवान गणेश की आरती उतारकर रामलीला का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

कलाकारों ने नारद मोह, रावण जन्म और पृथ्वी पुकार की लीला का सजीव मंचन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंचन में दिखाया गया कि रावण की माता कैकसी ने ऋषि विश्वश्रवा से गोधूलि बेला में विवाह किया था। अनुचित समय पर विवाह के कारण उनके यहां रावण और कुंभकर्ण जैसे राक्षसों का जन्म हुआ। इस मौके पर कमेटी के सदस्य उमापति गुप्त, सीपी शुक्ल, राधेश्याम, सुशील सिंह, हरीश कश्यप, भगवानदीन, मंशाराम, बृजभूषण, राजकुमार, सुरेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


राम जन्म पर महिलाओं ने गाए बधाई गीत
इटियाथोक। अयाह के कोटरा माता मंदिर की रामलीला में सोमवार रात राम जन्म और विश्वामित्र आगमन का मंचन किया गया। गुरु वशिष्ठ के कहने पर शृंगी ऋषि ने पुत्रेष्टि यज्ञ कराया। श्रीराम सहित चारों भाइयों के जन्म पर श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए और महिलाओं ने बधाई गीत गाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले दृश्य में विश्वामित्र ने राजा दशरथ से राक्षसों के वध के लिए राम और लक्ष्मण को मांगा। गुरु वशिष्ठ के समझाने पर दशरथ ने दोनों पुत्रों को उनके साथ विदा कर दिया। इस मौके पर समिति के पदाधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे। (संवाद)


सीता हरण और जटायु मोक्ष का मंचन
करनैलगंज। श्रीरामलीला मैदान में सोमवार शाम सीता हरण, जटायु मोक्ष और शबरी मिलन की लीलाओं का मंचन किया गया। स्वर्ण मृग के पीछे श्रीराम के जाने पर रावण साधु के वेश में माता सीता का हरण कर ले गया। रास्ते में जटायु ने रावण से युद्ध किया, जिसमें वह घायल हो गया। श्रीराम को पूरी घटना बताने के बाद जटायु ने प्राण त्याग दिए। इसके बाद शबरी मिलन का मंचन हुआ। इस मौके पर मोहित पांडेय, विश्वनाथ शाह, घनश्याम तिवारी, अभिषेक पुरवार, रितेश सोनी, अंकित जायसवाल, मनीष सोनी, मुकेश गिरि, सचिन गुप्त आदि मौजूद रहे। (संवाद)

धानेपुर, इटियाथोक व करनैलगंज में हुआ रामलीला का मंचन। संवाद

धानेपुर, इटियाथोक व करनैलगंज में हुआ रामलीला का मंचन। संवाद

धानेपुर, इटियाथोक व करनैलगंज में हुआ रामलीला का मंचन। संवाद

धानेपुर, इटियाथोक व करनैलगंज में हुआ रामलीला का मंचन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed