फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Names of three contenders will be decided today in BJP

Gonda News: भाजपा में आज तय होंगे तीन-तीन दावेदारों के नाम

Tue, 11 Apr 2023 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 11 Apr 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Names of three contenders will be decided today in BJP
गोंडा। निकाय चुनाव की तारीख का ऐलान होते ही भाजपा में टिकट के लिए घमासान तेज हो गई है। दावेदारी के लिए ताल ठोक रहे संभावित उम्मीदवार शीर्ष नेतृत्व के साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों की चौखट पर डटे हैं। वहीं, सत्ताधारी दल ने उम्मीदवारों के प्रथम चरण की स्क्रीनिंग पूरी कर ली है।
विज्ञापन

भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में मंगलवार को प्रत्येक निकाय से अवध क्षेत्रीय कार्यालय व प्रदेश को भेजे जाने वाले तीन-तीन उम्मीदवारों के नामों पर मंथन होगा। इससे पहले सोमवार को तीन नगर पालिका परिषद और सात नगर पंचायतों में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक कर उम्मीदवारों के आवेदन लिए गए। नगर पालिका क्षेत्र गोंडा के लिए स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक भाजपा कार्यालय पर हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, महामंत्री व निकाय निर्वाचन प्रभारी आशीष त्रिपाठी और नगर मंडल अध्यक्ष विशाल अग्रवाल ने आवेदनों पर विचार किया। जिले के प्रभारी अवनीश सिंह वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए।
विज्ञापन

करनैलगंज में बलरामपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश सिंह, नवाबगंज में बहराइच के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रभान सिंह, परसपुर में जिला मंत्री संदीप सिंह, तरबगंज में जिला मंत्री अजय सिंह, बेलसर में जिला महामंत्री यशवंत लाल सोनकर, मनकापुर में जिला मंत्री रणजीत श्रीवास्तव, धानेपुर में जिला उपाध्यक्ष अनुपम प्रकाश मिश्र, खरगूपुर में एनजीओ प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सहसंयोजक डॉ. रामानंद तिवारी तथा कटराबाजार में जिला उपाध्यक्ष नीरज मौर्य की अध्यक्षता में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई। इन बैठकों में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से भाजपा के टिकट के लिए 37 दावेदारों के नाम सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर की अध्यक्षता में मंगलवार को भाजपा कोर कमेटी की बैठक होगी। जिसमें प्रत्येक निकाय क्षेत्र के तीन-तीन दावेदारों के नाम तय होंगे। जरूरी होने पर तीन से अधिक नाम भी हो सकते हैं। कोर कमेटी की बैठक में सभी सांसद, एमएलसी, विधायकों के अलावा जिला प्रभारी अवनीश सिंह, जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, निकाय चुनाव प्रभारी आशीष त्रिपाठी रहेंगे। इसी दिन ‘टॉप-थ्री’ उम्मीदवारों की सूची बनाकर प्रदेश मुख्यालय को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed