फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Names could not be decided, infighting continues in BJP

Gonda News: तय नहीं हो पाए नाम, भाजपा में जारी है घमासान

Thu, 13 Apr 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 13 Apr 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Names could not be decided, infighting continues in BJP
गोंडा। निकाय चुनाव में भाजपा के टिकट बंटवारे को लेकर घमासान बढ़ता जा रहा है। दो चरणों के समन्वय बैठक में संगठन व सरकार के नुमाइंदों में तालमेल नहीं बन पाया। जिससे टॉप-3 उम्मीदवारों के सूची के बजाय सभी उम्मीदवारों का बायोडाटा अवध क्षेत्र कार्यालय को भेज दिया गया है। प्रत्याशी अब अपने पैरोकारों के साथ राजधानी स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर डेरा डाले हैं। अपने करीबी को टिकट दिलवाने के लिए दिग्गजों में रार बनी हुई है।
विज्ञापन



भाजपा की ओर से प्रत्याशी तय करने के लिए 11 अप्रैल को कोर कमेटी की बैठक हुई। जिसमें जिला प्रभारी अवनीश सिंह ने जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह व सभी विधायकों के साथ दावेदार के नामों पर मंथन किया। लेकिन संगठन व जनप्रतिनिधियों में सामंजस्य नहीं बन पाया।
विज्ञापन



अगले दिन प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने आकर आपसी तालमेल बनाने की कोशिश की लेकिन फिर भी टॉप-3 उम्मीदवारों पर सर्वसम्मति नहीं बनी। 10 निकाय क्षेत्रों में भाजपा के टिकट के लिए 37 दावेदारों ने अपना बायोडाटा भेजा था, लेकिन दिग्गजों की रार देखकर सात लोगों ने अपने कदम पीछे खींच लिए। बचे तीस लोगों का बायोडाटा क्षेत्रीय कार्यालय पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





नगर पालिका क्षेत्र गोंडा से टिकट के लिए सबसे अधिक रार है। 11 लोगों ने टिकट के लिए दावेदारी पेश करते हुए अपना बायोडाटा जमा किया। नगर के मुखिया की कुर्सी की दौड़ में जिन नामों पर सबसे अधिक चर्चा है। उनमें भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप की पत्नी रेखा कश्यप, वयोवृद्ध पूर्व विधायक तुलसीदास रायचंदानी की बहू लक्ष्मी रायचंदानी, पूर्व चेयरमैन राजकिशोर अग्रवाल की बहू अनीता अग्रवाल, भाजपा नेता अरुण शुक्ल की पत्नी माया शुक्ला, महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री वंदना गुप्ता का नाम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed