फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Nagar Panchayat,gonda

नगर पंचायतों के वार्डों के आरक्षण की कवायद

Thu, 27 Oct 2022 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat,gonda
गोंडा। जिले की नगर पंचायतों में वार्डों के आरक्षण की कवायद शुरू हो गई है। इसके तहत तीन नई नगर पंचायतों के साथ सीमा विस्तार के दायरे में आई नगर पालिका परिषद करनैलगंज व नगर पंचायत कटरा बाजारके वार्डों का आरक्षण सर्वे कराने के बाद नए सिरे से तय होगा। दूसरी तरफ नवाबगंज के अलावा नगर पंचायत परसपुर, मनकापुर व खरगुपुर का आरक्षण चक्रानुक्रम से किए जाने की तैयारी है जबकि गोंडा नगर पालिका परिषद का सीमा विस्तार कार्य अभी पूरा न हो पाने के कारण वार्ड आरक्षण बाद में तय होगा।
विज्ञापन

शासन स्तर से निकाय चुनाव-2022 के लिए वार्डों के आरक्षण का फार्मूला पहले ही निर्धारित हो चुका है। इसके तहत नए और सीमा विस्तारित वार्ड होने पर 50 फीसदी से अधिक जनसंख्या बढ़ने पर इन वार्डों का आरक्षण नया मानते हुए किया जाएगा। इसके अनुसार आबादी के आधार पर यहां की सीट पहले अनुसूचित जनजाति महिला और इसके बाद अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग महिला, महिला और फिर अनारक्षित वार्ड तय किए जाएंगे।
विज्ञापन

पुराने वार्डों का आरक्षण चक्रानुक्रम व्यवस्था के आधार पर ही किया जाएगा। वार्डों का आरक्षण करते हुए इसकी जानकारी तीन सेटों में साफ्ट कापी के साथ चार नवंबर तक शासन को भेजी जानी है। वार्डों का परिसीमन वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर किए जाने से कुछ वार्डों के पुराने भाग मिलाए गए होंगे। इस लिए आरक्षण के दौरान इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। इस संबंध में डीएम डॉ. उज्जवल कुमार ने सभी उपजिलाधिकारियों को आरक्षण की प्रक्रिया तय समयावधि में पूरी कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed