{"_id":"63dc84e5b65e5e727973a0c1","slug":"na-gonda-news-c-13-1-lko1039-74312-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: छह रेलवे स्टेशन सुसज्जित होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: छह रेलवे स्टेशन सुसज्जित होंगे
Fri, 03 Feb 2023 09:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 03 Feb 2023 09:22 AM IST
विज्ञापन
गोंडा रेलवे स्टेशन
गोंडा। केंद्र सरकार ने जो आमबजट पेश किया है उसमें रेलवे को भी तरजीह दी गई है। देशभर में 1275 रेलवे स्टेशनों का अमृत भारत योजना के तहत पुनर्विकास किया जाएगा। जिसमें पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ डिवीजन छह स्टेशन शामिल हैं।
केंद्रीय आम बजट में रेलवे की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प कराया जाएगा। एयरपोर्ट की तर्ज पर यहां सुविधाएं विकसित की जाएंगी। कॉलोनियां दुरुस्त कराई जाएंगी। रेलवे के विकास से जहां यात्रियों को सुविधा मिलेगी, वहीं रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। बताया जाता है कि बजट में गोंडा सहित मनकापुर, स्वामीनारायण छपिया, जरवल रोड, करनैलगंज व बभनान स्टेशन के कायाकल्प की कार्ययोजना बनाई जा रही है।
इन स्टेशनों के मुख्य द्वार पर स्थानीय स्तर के प्रसिद्ध व प्राचीन धरोहरों की पहचान उजागर की जाएगी। यहां उसी स्वरूप के गेट बनाए जाएंगे। यात्री प्रतीक्षालय, डॉरमेट्री हाल, एफओबी, फूड प्लाजा, एक्सीलेटर, लिफ्ट व बड़ी पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। हर स्तर से स्टेशनों को सजाया-संवारा जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक चंद्रवीर रमण ने कहा कि रेलवे की परियोजनाओं को पूरा करने में और यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
उपयोग की जाएगी रेलवे की खाली जमीन
बजट के अनुसार रेलवे स्टेशन के कायाकल्प के साथ ही रेलवे की जो जमीनें खाली पड़ी हैं उनका भी उपयोग किया जाएगा। इससे जहां लोगों को रोजगार मिलेगा, वहीं रेलवे को भी फायदा होगा। यहां पार्किंग की व्यवस्था कराई जाएगी। कांप्लेक्स भी बनवाया जाएगा।
मिलेगी सहूलियतपूर्वोत्तर रेलवे के क्षेत्रीय परामर्शदात्री सदस्य पंकज कुमार श्रीवास्तव ने बजट में रेलवे के विकास के लिए मिले फंड पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इससे रेलवे के विकास की गति तेज होगी। जिससे आम यात्रियों व व्यापारियों को काफी सहूलियत मिलेगी।