{"_id":"63db332f65352e7bbc5112fe","slug":"na-gonda-news-c-13-1-73037-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: स्कूल से पशुओं को हटाने की प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: स्कूल से पशुओं को हटाने की प्रक्रिया शुरू
Thu, 02 Feb 2023 09:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 02 Feb 2023 09:21 AM IST
विज्ञापन
स्कूल में बंद मवेशी।
बेलसर (गोंडा)। ब्लाक के बरसड़ा गांव के प्राइमरी व जूनियर हाईस्कूल में छुट्टा पशुओं को हटाने की प्रक्रिया बुधवार को हुई। स्कूल से पशुओं को हटाने में ब्लॉक के कर्मचारी जुटे रहे, लेकिन नौ पशुओं को गो आश्रय केंद्र ले जा सके। अभी भी स्कूल में पशु बंद हैं। इससे पढ़ाई शुरू नहीं हो सकी।
फसलों को नुकसान पहुंचा रहे छुट्टा पशुओं को किसानों ने विद्यालय परिसर में बंद कर दिया था। इसकी खबर अमर उजाला ने बुधवार के अंक में स्कूल में बंद किए गए मवेशी, 260 बच्चों की पढ़ाई बंद शीर्षक से प्रकाशित किया। इसके बाद विभाग हरकत में आया और देर शाम नौ पशुओं को गो आश्रय केंद्र भेजा। एडीओ पंचायत गिरजेश पटेल ने बताया की कैटिल कैचर की कमी होने से दिक्कत आ रही है। फिलहाल पशुओं को स्कूल से हटाया जा रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि गुरुवार से स्कूल में शिक्षण कार्य शुरू हो जाएगा।
कंपोजिट स्कूल को छुट्टा जानवरों ने किया क्षतिग्रस्त
ब्लॉक के कंपोजिट स्कूल पूरे आह्लाद में छुट्टा पशुओं को बंद करने से काफी नुकसान हो गया है। प्रधानाध्यापक ने खंड शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजकर स्कूल के मरम्मत की मांग की है। प्रधानाध्यापक शत्रुहन लाल ने कहा कि मवेशियों से विद्यालय का गेट, बाउंड्री आदि क्षतिग्रस्त हो गई है। खंड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि पत्र मिला है, इसको जानकारी बीईओ बेलसर प्रणय कृष्ण को भेजी गई है। बताया कि खंड विकास अधिकारी ने विद्यालय में हुए क्षति को ठीक कराने की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान को सौंपी है।