{"_id":"63daafa2cc3027151c02f9ed","slug":"na-gonda-news-c-13-1-72738-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं और बेटियों के लिए होगी विशेष पहल : सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं और बेटियों के लिए होगी विशेष पहल : सीडीओ
Wed, 01 Feb 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 01 Feb 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
कार्यभार संभालने जातीं सीडीओ गोंडा।
गोंडा। जिले की मुख्य विकास अधिकारी के पद पर एम. अरुन्मोली ने बुधवार को विकास भवन पहुंचकर कार्यभार संभाला। उन्होंने विकास भवन का निरीक्षण विभागों के बारे में जानकारी किया और निर्देश दिया कि बेहतर कामकाज करें। जिले के विकास के पायदान पर आगे ले जाना है।
उन्होंने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि उनकी प्राथमिकता में महिलाओं को बेहतर सुविधा मुहैय्या कराना तथा बेटियों की तरक्की के लिए कार्य करना है। तमिलनाडु के जनपद रामनाथपुरम (रामेश्वरम) एक गांव परमकुड़ी की रहने वाली हैं, और साल 2017 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। जिले से पहले वह फर्रूखाबाद में सीडीओ रहीं।
इससे पहले झांसी और आगरा में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रह चुकी हैं। बताया कि उनके पति करुणानिधि बी.टेक हैं और सिंगापुर में साफ्टवेयर इंजीनियर है। दो बेटे गौतम दस वर्ष व बेटी तनु तीन वर्ष की है। उन्होंने बताया कि पंचायत भवनों में जनसुविधाएं मुहैय्या कराने के साथ ही स्वास्थ्य उपकेंद्रों को बेहतर बनाया जाएगा। स्कूली शिक्षा को बेहतर करने के साथ ही बेटियों को शिक्षा के साथ खेल गतिविधियों में भी आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
सीडीओ एम. अरुन्मोली बेहतर अधिकारी होने के साथ ही सामान्य परिवार की बेटियों के लिए मिसाल हैं। पिता किसान थे और मां गृहणी हैं। साल 2010 में विवाह के बाद भी प्रशासनिक सेवा की तैयारी की, जिसमें सास लक्ष्मी, पति करुणानिधि की प्रेरणा से सपनों को पूरा किया। वह कहती हैं कि मेरी सास ने मेरा कॅरियर संवारने में सबसे बड़ा योगदान दिया। कहती हैं कि बेटियां आगे बढ़ना चाहें तो मुकाम मिलेगा।