{"_id":"6240ab285930677b7569f03c","slug":"musical-program-gonda-news-lko623418730","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब गाएगा गोंडा में होनहार प्रतिभागियों ने हुनर का लोहा मनवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब गाएगा गोंडा में होनहार प्रतिभागियों ने हुनर का लोहा मनवाया
विज्ञापन
फोटो-7-गोंडा के टाउनहाल में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद प्रतिभागी। -संवाद
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। इंडियन आइडल एकेडमी के तत्वावधान में स्थानीय टाउनहाल में आयोजित सिंगिंग कंप्टीशन अब गाएगा गोंडा में संगीत के क्षेत्र में जिले के होनहार प्रतिभागियों ने हुनर का लोहा मनवाया। कार्यक्रम में जूनियर, सीनियर और सीनियर मोस्ट तीनों ग्रुप के सैकड़ों गायकों ने प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका चेयरमैन उजमा राशिद व उप्र भारतीय चिकित्सा परिषद के सदस्य डॉ. सैयद राशिद इकबाल रहे।
इंडियन आइडल एकेडमी के निदेशक मुकेश सिंह ने कहा कि जिले में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरुरत है उन्हें उचित प्लेटफार्म देने की। उन्होंने कहा कि इंडियन आइडल एकेडमी उन प्रतिभाओं को बड़ा मंच प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि फिनाले में गोंडा, अयोध्या, बहराइच, जौनपुर, वाराणसी, बस्ती, गोरखपुर और बाराबंकी के प्रतिभागियों में दो कैटेगरी फिल्म व नान फिल्म राउंड के प्रतिभागियों में विजेता रहे।
इसमें जूनियर फिल्म में निहारिका गुप्ता, जूनियर नान फिल्म में स्वास्तिक श्रीवास्तव, सीनियर फिल्म में राजीव ठाकुर, सीनियर नान फिल्म में कुनैन हुसैन व शगुन श्रीवास्तव, सीनियर मोस्ट फिल्म में अब्दुल राशिद, इरफान खान व फहीम वारसी विजेता रहा। सेमी फाइनल मुकाबले में जज के रूप में गोरखपुर से आए शैलेंद्र निगम, बृज मोहन ‘बबलू‘, शफीक अहमद व अनु सुमन रहे। श्रीनिवास पांडेय ने सहयोग किया। आयोजक मुन्ना सहारा व शैलेंद्र निगम ने बताया कि प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश के हर जिले में होना है। कार्यक्रम में गोरखपुर संगम कला ग्रुप के कोआर्डिनेटर कृष्णा पटेल व सुनैना सिंह, अयोध्या से एमबी दास महराज, जनार्दन पांडेय, फिल्म निर्माता अमित हिडोचा, अनिल जिज्ञासु, विवेक पांडेय व अरविंद मौर्या उपस्थित रहे।