फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Murderous attack on a young man with a knife

Gonda News: युवक पर चाकू से कातिलाना हमला

Sun, 20 Oct 2024 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 20 Oct 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Murderous attack on a young man with a knife
गोंडा। मोतीगंज थाना क्षेत्र में कैमी चौराहे पर शुक्रवार देर शाम आपसी विवाद को लेकर भवरियापारा हड़हवा गांव निवासी एक युवक पर चाकू से कातिलाना हमला कर दिया गया। युवक को नाजुक हालत में मेडिकल कॉलेज से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


मोतीगंज थाना क्षेत्र के भवरियापारा निवासी चंद्रप्रकाश वर्मा ने बताया कि उनका छोटा भाई अमन वर्मा (24) शुक्रवार शाम मोतीगंज-कहोबा मार्ग पर कैमी चौराहे के समीप स्थित पप्पू वर्मा की अंडे की दुकान पर गया था। जहां पर इसी थाना क्षेत्र के सोठिया दूबेपुरवा निवासी आकाश कुमार व बृजेश कुमार पहले से मौजूद थे। किसी बात को लेकर दोनों की अमन से कहासुनी हो गई। दोनों उससे अभद्रता करने लगे। मना करने पर दोनों ने अमन के पेट में चाकू घोंप दिया। चंद्रप्रकाश के मुताबिक सूचना मिलते ही जब वह मौके पर पहुंचे तो अमन लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। पुलिस की मदद से उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मोतीगंज इंस्पेक्टर अनीता यादव ने बताया कि चंद्रप्रकाश वर्मा की तहरीर पर आकाश कुमार व बृजेश कुमार के खिलाफ जानलेवा हमले समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। चौकी प्रभारी वीरेंद्र शुक्ल ने बताया कि कहोबा बस स्टाॅप के पास से शनिवार दोपहर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed