फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Murder revealed without identification of dead body

पुलिस नहीं कर सकी शव की शिनाख्त, हत्या का कर दिया खुलासा

Mon, 02 Aug 2021 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Murder revealed without identification of dead body
गोंडा। करनैलगंज पुलिस दो सप्ताह पूर्व ग्राम सकरौरा में मिले अज्ञात शव की शिनाख्त नही करा पाई, मगर उसकी हत्या का खुलासा जरूर कर लिया है। कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सकरौरा ग्रामीण में पास बीते 21 जुलाई को सड़क के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के आधार पर कोतवाली करनैलगंज में हत्या का अभियोग पंजीकृत किया गया था। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच के लिए पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने क्षेत्राधिकारी करनैलगंज के नेतृत्व में टीमे बनाकर घटना के शीघ्र अनावरण करने का निर्देश दिया था। सोमवार को थाना करनैलगंज पुलिस ने घटना का अनावरण करने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन

कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह के मुताबिक गुरूदयाल उर्फ डाले व कृष्णमोहन निवासी सकरौरा ग्रामीण को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त गुरुदयाल ने बताया कि मृतक युवक नशे में बार-बार उसके घर में आ रहा था। 20 जुलाई को दिन में भी उसके घर पर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तथा उसकी पत्नी को पकड़ने का प्रयास किया था। जिसे उसने अपने मित्र जितेंद्र के साथ पकड़कर घर से दूर छोड़ आये थे। मगर वह पुन: उसी रात उसके घर मे घुस आया तथा घर में सो रही उसकी पत्नी व बेटी को पकड़ने का प्रयास कर रहा था।
बार-बार घर में घुसकर आने एवं पत्नी व बेटी को परेशान करने की बात से क्रोधित होकर उसने अपने साथी कृष्णमोहन व जितेंद्र के साथ मिलकर युवक को पकड़कर गांव से बाहर ले जाकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी।

तथा शव को सड़क के किनारे मिट्टी से दबा दिया था। दोनों अभियुक्तों ने अपने जुर्म को स्वीकार किया। कोतवाल ने बताया कि हत्या में शामिल दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। एक अभियुक्त की तलाश की जा रही है। शव की शिनाख्त नही हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed