फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   murder,jail,rape

डर से आरोपितों ने दलित किशोरी गला घोंटकर की थी हत्या

Sun, 06 Feb 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
murder,jail,rape
गोंडा। थाना नवाबगंज क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी की सामूहिक दुष्कर्म के बाद फंसने के डर से आरोपितों ने गला घोंटकर हत्या की थी। रविवार को इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी समेत दो को गिरफ्तार किया था। जिन्हें अदालत के समक्ष पेश किया था। जहां से दोनों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। जबकि, फरार चल रहे एक आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को 4 लाख 12 हजार 500 रुपये की आर्थिक सहायता दी है।
विज्ञापन

थाना नवाबगंज क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीया दलित किशोरी शुक्रवार की रात शौच जाने को कहकर घर से निकली थी। गांव के एक बागीचे में महेश यादव समेत तीन युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। सामूहिक दुष्कर्म के बाद तीनों आरोपियों ने फंसने के डर से किशोरी की गला घोंटकर हत्या कर दी। सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की इस दुस्साहसिक वारदात से हरकत में आई पुलिस ने 12 घंटे में मुख्य आरोपी महेश यादव को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था, जबकि एक अन्य आरोपी संजय को भी दबोच लिया था। लेकिन एक आरोपी अजय वारदात के 48 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन

थाना नवाबगंज समेत एसओजी टीम आरोपी अजय की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापा मार रही है। किशोरी की आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद फंसने के डर से गला घोंटकर हत्या की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी की दम घुंटने से मौत की पुष्टि हुई है। सीओ तरबगंज संसार सिंह लाठी के मुताबिक, पकड़े गए दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि सामूहिक दुष्कर्म के बाद फंसने के डर से तीनों ने मिलकर किशोरी की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी की दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है। सीओ ने बताया कि फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। डीएम मार्कंडेय शाही ने बताया कि किशोरी के परिजनों को 4 लाख 12 हजार 500 रुपये की आर्थिक सहायता दी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed