{"_id":"62911268b2c0920de736aecb","slug":"murder-gonda-news-lko632546621","type":"story","status":"publish","title_hn":"दामाद ने सास को चाकू घोंप कर मार डाला, पत्नी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दामाद ने सास को चाकू घोंप कर मार डाला, पत्नी घायल
विज्ञापन
गोंडा। शहर के महराजगंज मोहल्ले में पत्नी से झगड़े के बीच आई सास से गुरुवार की देर रात दामाद भिड़ गया। तभी दामाद ने अपनी पत्नी व सास को चाकू घोंप दिया। इसके बाद फरार हो गया। चाकू के हमले से घायल दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां सास को नाजुक हालत में ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान लखनऊ ट्रामा में सास की मौत हो गई। कोतवाली नगर में आरोपी पति समेत चार लोगों के खिलाफ मारपीट, जानलेवा हमला व धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने पति समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी की तलाश में पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर छापा मार रही है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के महाराजगंज नई बस्ती के रहने वाले सलमान ने बताया कि उसने अपनी बहन बेवी की शादी महराजगंज के रहने वाले नसीम से की थी। शादी के बाद से उसका बहनोई नसीम आएदिन बहन बेवी से झगड़ा करता था, और उसे मारता पीटता था। गुरुवार की रात तकरीबन साढ़े दस बजे नसीम अपने भाई शाहरूख, अल्ताफ व अपनी मां बेवी पत्नी रफीक के साथ आया और उसकी बहन से झगड़ा करने लगा, उसे मारने-पीटने लगा।
सलमान के मुताबिक, जब उसकी मां रेशमा पत्नी खलील बेटी बेवी को बचाने दौड़ी तो नसीम ने चाकू निकाल लिया। बहन व मां को चाकू घोंपकर मरणासन्न कर दिया। इसके बाद वह भाग निकला। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ में इलाज के दौरान उसकी मां रेेशमा की मौत हो गई। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि घायल बेवी का इलाज चल रहा है। रेशमा की तहरीर पर आरोपी पति नसीम उसके भाई शाहरूख, अल्ताफ व सास बेवी के खिलाफ मारपीट, धमकी व जानलेवा हमले की रिपोर्ट गुरुवार की देररात दर्ज की गई है। आरोपी पति नसीम उसके भाई अल्ताफ व सास बेवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक आरोपी शाहरूख की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर छापा मार रही है।