{"_id":"63ebd9760a0cd4fb200628c5","slug":"murder-gonda-dead-gonda-news-c-13-1-89109-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा: किसान की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा: किसान की गोली मारकर हत्या
Wed, 15 Feb 2023 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 15 Feb 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज गोंडा। नवाबगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम खेत की रखवाली करने गए किसान को चार हमलावर गोली मारकर भाग गए। किसान को अयोध्या स्थित जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। वारदात के कारणों का पता नहीं चल सका है। मृतक के परिजनों से पूछताछ के साथ ही पुलिस कई पहलुओं पर छानबीन कर रही है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के कटरा भोगचंद गांव मजरे टेढ़ी पुलिया निवासी रामसागर यादव का पुत्र ओमप्रकाश यादव (22) मंगलवार देर शाम अपने चचेरे भाई के साथ खेत में फसल की रखवाली करने गया था। तभी वहां पहुंचे चार हमलावर .315 बोर के तमंचे से ओमप्रकाश की कनपटी पर गोली मारकर भाग गए। ओमप्रकाश के चचेरे भाई के शोर मचाने पर गांव के लोग जुट गए।
घायल ओमप्रकाश को आनन-फानन अयोध्या के जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इमरजेंसी में चिकित्सकों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जिला अस्पताल अयोध्या में डॉ. आशुतोष प्रताप सिंह ने बताया कि युवक की कनपटी पर गोली मारी गई है। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।
प्रारंभिक सूचना पर हत्या के सभी पहलुओं पर तफ्तीश की जा रही है। सीओ तरबगंज व थानाध्यक्ष नवाबगंज को मौके पर भेजा गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा लिखा जा रहा है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। -आकाश तोमर, पुलिस अधीक्षक