फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   murder,dowry,case

विवाहिता को जिंदा जला ससुराल वाले फरार

Fri, 09 Sep 2022 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
murder,dowry,case
फोटो-7-गोंडा में खरगूपुर के नरहरिया कल्लूपुरवा में विवाहिता की मौत के बाद बिलखते परिजन। -संवाद - फोटो : GONDA
खरगूपुर(गोंडा)। नरहरिया गांव के मजरे कल्लू पुरवा में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को गुरुवार की रात जिंदा जला दिया। इसके बाद ससुराल वाले घर से फरार हो गए। मायके वालों की सूचना पर मौके नायब तहसीलदार समेत थाने की पुलिस ने पहुंचकर शव का पंचायत नामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विवाहिता के पिता ने थाना खरगूपुर में पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना खरगूपुर क्षेत्र के केशईपुरवा के रहने वाले रजीउद्दीन ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि बेटी शबनम (20) की शादी दो साल पूर्व इसी थाना क्षेत्र के नरहरिया गांव के मजरे कल्लू पुरवा के रहने वाले वसीम के पुत्र रोजअली से की थी। आरोप है कि शादी के कुछ महीने बाद से ससुराल वाले दहेज में बुलेट बाइक, फ्रिज, कूलर, सोने की चेन व अंगूठी की मांग करते हुए प्रताड़ित करने लगे। आरोप है दहेज की मांग पूरी न होने पर पति वसीम, ससुर रोजअली तथा दो ननदों ने उसकी बेटी को ज्वलनशील लिक्विड डालकर जिंदा जला दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

आरोप है कि ससुराल वाले शव छोड़कर घर से फरार हो गए। नायब तहसीलदार नेहा राजवंशी ने शव का पंचायतनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष खरगूपुर कुबेर तिवारी ने बताया कि पति वसीम, ससुर रोजअली तथा दो ननदों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। बताया कि विवाहिता के कमरे से ज्वलनशील लिक्विड का डब्बा मिला है। उसमें कौन सा ज्वलनशील लिक्विड था, यह पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed