{"_id":"6398ba47a26cd105c94ba37b","slug":"murder-crime-gonda-dead-body-found-in-sever-gonda-news-lko6616980122","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: नाले में मिला वृद्ध का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: नाले में मिला वृद्ध का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
विज्ञापन
गोंडा के पोस्टमॉर्टम हाउस पर लगी भीड़। -संवाद
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। नगर कोतवाली क्षेत्र के उपश्रमायुक्त कार्यालय के पास नाले में एक वृद्ध का शव मिला। मृतक के परिजनों ने हत्या करके शव को नाले में फेंकने का आरोप लगाया है। उधर, मौके पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
नगर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुरवा गांव निवासी विजय बहादुर यादव (65) का शव लखनऊ रोड स्थित उपश्रमायुक्त कार्यालय के पास नाले में मिला है। सुबह नगर पालिका के कर्मचारी झाड़ू लगा रहे थे तो शव पड़ा देखकर उसने आसपास के लोगों को बताया। इसके बाद लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। कुछ लोगों ने शव को देखा तो उसकी पहचान की। वृद्ध की पहचान विजय बहादुर यादव के रूप में हुई। उसके घर वालों को बताया गया। इसके बाद विजय बहादुर की पत्नी निर्मला देवी और उसके पुत्र छोटू के साथ गांव के तमाम लोग आए। उसके शव को परिजनों ने नाले से बाहर निकाला।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। निर्मला देवी ने हत्या का आरोप लगाया है। बताया कि जहां उसके पति का शव मिला है वहां से 100 मीटर दूर पर उसकी दुकान और घर है। वह यहीं पर रहता था। खाना खाने के लिए प्रतिदिन सुबह और शाम को घर पर जाते थे। खाना खाने के बाद वापस दुकान वाले घर पर आ जाते थे। सोमवार को घर वाले एक समारोह में गए थे। देररात सब लोग लौटकर आए। आरोप है कि किसी ने उसके पति मार डाला और फिर उसका शव नाले में फेंक दिया। नगर कोतवाल राकेश कुमार सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
गोंडा। नगर कोतवाली क्षेत्र के केशवपुर पहड़वा गांव निवासी संजय साहू (21) पुत्र राम कृपाल साहू की सोमवार की रात पथवलिया ग्राम पंचायत स्थित रेलवे लाइन के पास ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
ग्राम प्रधान नरेंद्र गिरि ने बताया कि युवक खेत की रखवाली करने गया था। खेत में छुट्टा मवेशी फसलों को नुकसान कर रहे थे। मवेशियों को खेत से खदेड़ कर रेलवे लाइन पार कर रहा था, तभी ट्रेन की चपेट में आ गया। संवाद