{"_id":"65d78ce7a3c00cdead0a3844","slug":"murder-accused-caught-in-ayodhya-gonda-news-c-100-1-slko1026-113277-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: अयोध्या में पकड़ा गया हत्या का आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: अयोध्या में पकड़ा गया हत्या का आरोपी
Thu, 22 Feb 2024 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 22 Feb 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। अयोध्या में एक कंप्यूटर सेंटर पर हुए विवाद को लेकर गांव के विवेक सिंह की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी गोंडा के शेखर उर्फ आश्चर्य सिंह को अयोध्या पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया है।
गोंडा के वजीरगंज थाना क्षेत्र के खिरिया गांव निवासी शेखर उर्फ आश्चर्य सिंह का अयोध्या के पूरा कलंदर थाना के अबनपुर सरोहा गांव में ननिहाल है। वह दिसंबर में ननिहाल गया था, वहां अबनपुर सरोहा के ठेकेदार अभिषेक सिंह और गांव के पट्टीदार विवेक सिंह के घर के बच्चों के बीच 22 दिसंबर को कंप्यूटर सेंटर पर विवाद हो गया था।
इसे लेकर अभिषेक और विवेक के बीच हुई कहासुनी के दौरान लाइसेंसी रिवाॅल्वर व बंदूक से हुई फायरिंग में विवेक सिंह व उनके परिवार के आयुष सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मेडिकल कॉलेज में विवेक सिंह को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
मामले में अभिषेक सिंह व शेखर सिंह के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला, साजिश समेत विभिन्न धाराओं में थाना पूरा कलंदर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
अयोध्या पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी शेखर उर्फ आश्चर्य सिंह को गिरफ्तार किया है। जबकि मुख्य आरोपी ठेकेदार अभिषेक सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। प्रभारी थानाध्यक्ष विश्वास चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपी का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।