फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Municipality identified 125 black spots in the city

Gonda News: नगर पालिका ने शहर में चिह्नित किए 125 ब्लैक स्पॉट

Sun, 22 Sep 2024 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 22 Sep 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Municipality identified 125 black spots in the city
गोंडा। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम-2024 के पांचवें दिन नगरपालिका परिषद ने शहर के चिह्नित ब्लैक स्पॉट से कूड़ा हटवाया और उस स्थान का सेनेटाइजेशन भी कराया। सफाई नायकों ने दरवाजे-दरवाजे पर दस्तक देकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। जनसहभागिता व श्रमदान के लिए अपील भी की गई। कुछ वार्डों में सभासद भी आगे आए।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी संजय मिश्रा ने बताया कि उन स्थानों को ब्लैक स्पॉट के रूप में चिह्नित किया गया है। यहां पर लोग अनावश्यक रूप से कूड़ा डंप करते हैं। सफाई नायकों के सहयोग से सभी 27 वार्डों में इसे सूचीबद्ध किया गया था। सफाई निरीक्षक संदीप तिवारी ने बताया कि शनिवार चलाए गए अभियान में इन ब्लैक स्पॉट को स्वच्छता लक्षित इकाई (सीटीयू) के सहयोग से निस्तारित कराया गया।
विज्ञापन


आवास विकास प्रथम के सभासद अनूप श्रीवास्तव ने वार्ड के लोगों से अभियान में सहयोग करने की अपील की। वार्ड के ही तिकोना पार्क में उगी जंगली झाड़ियों को ग्रास-कटर से खुद काटकर लोगों को श्रमदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने लोगों से बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी जनप्रतिनिधियों और आम जनमानस से स्वच्छता ही सेवा अभियान में श्रमदान व जनसहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed