फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Mumbai girl raped on pretext of marriage

Gonda News: शादी का झांसा देकर मुंबई की युवती से दुष्कर्म

Mon, 20 Apr 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 20 Apr 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Mumbai girl raped on pretext of marriage
मोतीगंज। मोतीगंज के जमादार पुरवा बनकटी सूर्यबली सिंह गांव निवासी मोहम्मद लईक खान उर्फ समीर के खिलाफ मुंबई की रहने वाली एक युवती ने दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज कराई है। युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वर्ष 2023 में सोशल मीडिया के जरिये लईक से उसकी पहचान हुई थी। इसके बाद वह मुंबई में किराये का मकान लेकर उसके साथ रहने लगा। शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए। जब उसने शादी का दबाव बनाया तो वह टालमटोल करने लगा। फिर बातचीत बंद कर दी और मुंबई से भाग गया। वह तलाशते हुए लईक के घर पहुंची, लेकिन वह नहीं मिला। प्रशिक्षु आईपीएस प्रदीप कुमार ने बताया कि युवती की तहरीर पर दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। छानबीन करके कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन

छात्रा के बैग में जबरन मोबाइल डाला
डुमरियाडीह। क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी 16 अप्रैल की शाम घर लौट रही थी। तभी शाहिद रजा ने उसका पीछा किया और जबरन उसके बैग में मोबाइल डाल दिया। थानाध्यक्ष विपुल कुमार पांडेय ने बताया कि मां की तहरीर पर आरोपी शाहिद रजा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और छेड़खानी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed