फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Mujehna's children became champions in sports competition

खेल प्रतियोगिता में पदक से निहाल हुए स्कूलों के नौनिहाल

Fri, 24 Dec 2021 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Mujehna's children became champions in sports competition
गोंडा। बेसिक शिक्षा के जिला स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन तीसरे दिन शुक्रवार को हुआ। प्रतियोगिता में 11,00 छात्रों ने प्रतिभाग किया। बेटियों ने भी बढचढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में ओवरआल चैंपियनशिप का खिताब मुजेहना ब्लॉक के खिलाड़ियों के खाते में रहा। झंझरी के छात्रों ने दूसरा स्थान हासिल किया। 16 ब्लॉकों और एक नगर क्षेत्र की टीमों ने भाग लिया था।
विज्ञापन

व्यक्तिगत चैंपियनशिप में झंझरी के अमन मिश्र व मुजेहना के कुलदीप तो बालिका वर्ग में नवाबगंज की प्रियांशी यादव अव्वल रहीं। प्राइमरी स्तर में रुपईडीह के सचिन व कटरा बाजार की काजल चैंपियन रहीं। सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह व पीएसी के सेनानायक त्रिभुवन सिंह ने मेधावी खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया। बीएसए राम प्रताप सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

पीएसी ग्राउंड तीन दिनों से बेसिक स्कूलों के बाल खिलाड़ियों के दमखम से खिला रहा। प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर के बालक व बालिकाओं के बीच सात तरह की प्रतियोगिताएं हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक स्तर की 22 प्रतियोगिताएं हुईं, जिसमें 1100 छात्र- छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उन्हें प्रेरित भी किया। बीएसए राम प्रताप सिंह ने विस्तार से आयोजन की जानकारी दी। सेवानिवृत्त खंड शिक्षा अधिकारी शिवकुमार ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया।

जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में झंझरी के बालक और बालिकाओं ने योगा और हाकी में धूम मचाए रखी। टीमों को अतिथियों ने सम्मानित किया और उत्साह बढ़ाया। योगा में इमरती विशेन के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं हाकी में गढ़वलिया की टीमों ने बेहतर प्रदर्शन किया। बीएसए आरपी सिंह ने बेहतर टीमों को आगे भी अवसर मिलेगा। इसके साथ ही टीमों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed