फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Muharram procession took place in Gonda

Gonda News: या हुसैन की सदाओं से गमगीन हुआ माहौल

Sun, 29 Jun 2025 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 29 Jun 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Muharram procession took place in Gonda
गोंडा। मुहर्रम की दूसरी तारीख के मौके पर शनिवार रात इमामबाड़ा से बड़े ताजिये का जुलूस परंपरागत तरीके से निकाला गया। मनोरंजन चौराहे से शुरू हुए जुलूस में शामिल लोगों ने कर्बला के शहीदों को याद करते हुए मातम किया।
विज्ञापन

जुलूस देर रात्रि एकता चौक, वीर अब्दुल हमीद चौक होता हुआ तरबगंज रोड, मछली मंडी के रास्ते इमामबाड़ा पहुंचकर संपन्न हो गया। इस दौरान या हुसैन की सदाओं से माहौल गमगीन हो गया। जुलूस के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। एसपी विनीत जायसवाल ने जुलूस में शामिल लोगों से मुलाकात की। मुहर्रम कमेटी के सदस्यों से बातचीत कर जुलूस के संबंध में जानकारी हासिल की। एसपी ने जुलूस के रूट का निरीक्षण कर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को हर गतिविधि पर नजर रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन




मुहर्रम को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से सतर्क मोड में आ चुका है। शनिवार शाम आईजी अमित पाठक ने मिश्रित आबादी व मुस्लिम बहुल क्षेत्र का पैदल भ्रमण कर जायजा लिया। उन्होंने मुहर्रम पर निकलने वाले जुलूस के रास्ते को देखा और ताजियेदारों से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed