फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   MP Kaiserganj adopted Paraspur CHC

सांसद कैसरगंज ने परसपुर सीएचसी को लिया गोद

Sun, 13 Jun 2021 09:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 09:36 PM IST
विज्ञापन
MP Kaiserganj adopted Paraspur CHC
गोंडा। कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने सीएचसी परसपुर को गोद लिया है। अब यहां अस्पताल के कायाकल्प, सुन्दरीकरण व विकास के साथ लोगों को स्वास्थ्य की बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। सांसद ने अस्पताल की जमीनी हकीकत परखने के लिये अस्पताल का निरीक्षण किया और अधीक्षक से अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

बुनियादी सुविधाओं के लिये क्या-क्या आवश्यकता है, लिखित मांगपत्र देने को कहा। जिस पर प्रभारी अधीक्षक ने 13 सूत्रीय मांगपत्र चेयरमैन प्रतिनिधि परसपुर सौंपा है। प्रभारी अधीक्षक सीएचसी परसपुर डॉ. लवकेश शुक्ला ने बताया कि मांगपत्र में मांग किया गया है कि सीएचसी में प्रोजेक्टर मशीन, एक्सरे मशीन लगवा कर टेक्निशिएन की नियुक्ति की जाय, परिसर में जलभराव का निस्तारण कराया जाय।
विज्ञापन

छत टपकने, बैठने की व्यवस्था, जलभराव आदि का निस्तारण करवाया जाए। परिसर में बने रैन बसेरे का जीर्णोद्धार, सुलभ शौचालय का निर्माण, अधिकारियों/ कर्मचारियों के आवास की मरम्मत करवाई जाए। परिसर में विद्युत ट्रांसफार्मर लगवाने व प्रकाश की व्यवस्था नितांत आवश्यक है। चेयरमैन प्रतिनिधि वासुदेव सिंह ने बताया कि प्रभारी अधीक्षक द्वारा दिये गए मांग पत्र को सांसद को उपलब्ध करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed