{"_id":"70a2a94a45c4a66ee2a48639e48a299c","slug":"mp-and-minister-complaints-of-the-electoral-commission-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद व मंत्री की निर्वाचन आयोग से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद व मंत्री की निर्वाचन आयोग से शिकायत
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज व वजीरगंज ब्लॉक के 20 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने सांसद व मंत्री पर डराने-धमकाने का आरोप लगाते हुए राज्य निर्वाचन आयुक्त से शिकायत करके सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। राज्य निर्वाचन आयुक्त के निर्देश पर डीएम ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सभी बीडीसी सदस्यों को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए एसपी को पत्र लिखा है। इसके साथ ही सभी सदस्यों से बात कर तीन फरवरी को बैठक बुलाकर उनका कुशलक्षेम जानने को कहा है।
जिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि जनपद के नवाबगंज व वजीरगंज ब्लॉक के करीब 20 नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों के परिवारीजनों ने राज्य निर्वाचन आयुक्त उत्तर प्रदेश को शिकायती पत्र भेजा है।
इसमें आरोप लगाया है कि क्षेत्रीय सांसद व मंत्री के परिवार के लोग ब्लॉक प्रमुख पद के प्रत्याशी हैं और उनके द्वारा क्षेत्र पंचायत सदस्यों को डराया-धमकाया जा रहा है। कई सदस्यों अथवा उनके परिवार के किसी सदस्य को उन लोगों ने अपहृत कर लिया है।
विज्ञापन
शिकायत करने वालों में तुलसीपुर माझा के राम लगन, श्हरं के बलराम बहादुर, लोहराडांड़ की संवारी देवी, बहादुरा के आरपी सिंह, दौलतपुर के त्रिलोकी नाथ, नवाबगंज की शांति देवी, लिदेहना ग्रंट की तारा देवी, लव्वावीरपुर के नरसिंह व महंगूपुर के रामधीरज आदि शामिल हैं।
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए राज्य निर्वाचन आयुक्त ने तत्काल मामले की सत्यता की जांचने और जांच रिपोर्ट के अनुरूप क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सुरक्षा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
इस पर डीएम ने एसपी को पत्र लिखकर क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सुरक्षा मुहैया कराने व ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव को स्वतंत्र व निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने व प्रत्येक क्षेत्र पंचायत सदस्य के घर पर पुलिसकर्मियों को भेजकर तहकीकात करने, उनसे मोबाइल पर वार्ता करने के निर्देश दे दिए हैं।
डीएम ने बताया कि मामले की वास्तविकता परखने व चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार तीन फरवरी को ब्लॉक परिसर नवाबगंज में अपराह्न तीन बजे तथा ब्लॉक परिसर वजीरगंज में अपराह्न चार बजे नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ बैठक की जाएगी।
डीएम ने बताया कि दोनों ब्लॉकों के सभी नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों को बैठक में प्रत्येक दशा में उपस्थित होने की सूचना दे दी गई है।