फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Mothers kept fast for the long life of their sons

Gonda News: पुत्रों की दीर्घायु के लिए माताओं ने रखा व्रत

Tue, 05 Sep 2023 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 05 Sep 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Mothers kept fast for the long life of their sons
विष्णुपुरी में छठ माता का पूजन करती महिलाएं। -संवाद
गोंडा। भगवान बलराम का जन्मदिवस हलषष्ठी पर्व जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। माताओं ने व्रत रखकर पुत्रों की लंबी उम्र की कामना की। इस दिन महिलाओं ने हल चलाकर उगाया गया अन्न नहीं खाया। मंगलवार सुबह महिलाओं ने पलाश के पत्ते से बने कुल्हड़ में चना, दही व तिन्नी का चावल रखा। मिट्टी के दिए में चना रखकर पूजन किया। मान्यता के अनुसार घर में एक-दूसरे को इससे जुड़ी कथाएं सुनाईं। फिर मां से अपने पुत्रों के दीर्घायु होने की कामना की। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं ने दीवारों पर चावल के पीठे से हलछठ मैया का चित्र बनाया। वहीं शहरी क्षेत्र में महिलाओं ने बाजार से पोस्टर खरीदकर पूजन किया। फिर पूरे दिन व्रत रखकर भजन कीर्तन किया। बताया जाता है द्वापर युग में भाद्रपद मास की कृष्णपक्ष की छठ को भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम का जन्म हुआ था। बलराम का प्रधान शस्त्र हल व मूसल है। उन्हीं के नाम पर इस पर्व का नाम हलछठ रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed