फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Mother throws baby girl in front of tractor

मां ने दुधमुंही बच्ची को ट्रैक्टर के सामने फेंका

Sun, 31 Jul 2022 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Mother throws baby girl in front of tractor
गोंडा। खेत की जोताई कर रहे एक व्यक्ति के ट्रैक्टर के सामने एक महिला ने अपनी दुधमुंही बच्ची को फेंक दिया। वह खेत की जोताई का विरोध कर रही थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शिकायत पर करनैलगंज पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

घटना कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम लालेमऊ के मजरा खालपुरवा की है। जहां भाइयों के बीच भूमि विवाद के बीच एक भाई रविवार को खेत की जोताई करने लगा। इस पर दूसरे भाई की पत्नी मौके पर दुधमुंही बच्ची लेकर पहुंची और चलते ट्रैक्टर के सामने उसे फेंक दिया। चालक की सूझबूझ से बच्ची की जान बच गई। खेत की जोताई कर रहे व्यक्ति ने करनैलगंज कोतवाली में महिला के विरुद्ध तहरीर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम लालेमऊ निवासी दान बहादुर ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसके चार भाइयों के बीच भूमि विवाद है। जबकि सभी को बराबर हिस्सा मिला है और सभी अपने-अपने हिस्से पर काबिज हैं। वह अपना खेत जोतने के लिए ट्रैक्टर लेकर पहुंचा। इसी बीच भाई बृजमोहन की पत्नी गीता देवी अपनी दुधमुंही बच्ची लेकर पहुंची और चलते ट्रैक्टर के सामने उसे फेंक दिया। गालीगलौज करते हुए वह खेत की जोताई रुकवाने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दान बहादुर का कहना है कि इससे पहले गांव में पंचायत कर सभी भाइयों का हिस्सा अलग कर दिया गया। इसके बावजूद उसका भाई खुद न आकर पत्नी को आगे कर देता है। उसकी पत्नी ने अपनी बच्ची को ट्रैक्टर के सामने फेंक दिया। यदि चालक तत्काल ब्रेक न लगाता तो बच्ची की जान जा सकती थी। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कोतवाल सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि मामला जानकारी में आया है। मौके पर पुलिस बल भेजा गया है। दोनों पक्षों को बुलाकर मामले की छानबीन की जा रही है। बच्ची को ट्रैक्टर के सामने फेंकने की घटना वीडियो के माध्यम से जानकारी में आई है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed