{"_id":"65c12b85578bd52a7505b42b","slug":"mother-and-son-riding-a-bike-die-after-being-hit-by-a-truck-daughter-injured-gonda-news-c-100-1-slko1026-112375-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार मां-बेटे की मौत, बेटी जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार मां-बेटे की मौत, बेटी जख्मी
Tue, 06 Feb 2024 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 06 Feb 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
मुजेहना (गोंडा)। धानेपुर थाना क्षेत्र के बनगाई गांव के समीप सोमवार की देर शाम गन्ना लदे ट्रैक्टर ट्राॅली की चपेट में आने से बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि बेटी गंभीर रूप से जख्मी हो गई।
उसे मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। हादसे में मां-बेटे की मौत से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
धानेपुर थाना क्षेत्र के छजवा गांव निवासी साजन ने बताया कि वह अपनी बहन वर्षा देवी, भांजे ऋषभ व भांजी प्रियांशी को बाइक से लेकर इटियाथोक थाना क्षेत्र के सेखुई गांव स्थित उसकी ससुराल छोड़ने जा रहा था। बनगाई चौराहे के पास गन्ना लदे ट्रैक्टर ट्राॅली की चपेट में आने से वर्षा देवी (28) व ऋषभ (3) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि प्रियांशी (6) गंभीर रूप से जख्मी हो गई।
विज्ञापन
मां-बेटे की मौत से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। मां-बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। थानाध्यक्ष वेद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राॅली चालक को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।