फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Mother and daughter die due to current

करंट की चपेट में आकर मां-बेटी की मौत

Fri, 08 Nov 2019 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Mother and daughter die due to current
बालपुर (गोंडा)। कटरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को घर की साफ-सफाई करते समय पानी की मोटर में उतरे करंट की चपेट में आने से मां और बेटी की मौत हो गई। इस घटना से घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

कटरा थाना के धोबहा राय गांव निवासी शीतल सिंह की पत्नी पुष्पा देवी (45) और उसकी पुत्री आरती (17) शुक्रवार को घर की सफाई कर रही थीं। भतीजा श्याम सिंह ने बताया कि घर में सुबह करीब 10 बजे घर की साफ-सफाई के दौरान पुष्पा करंट की चपेट में आकर चिल्लाने लगीं। तभी घर में मौजूद उसकी पुत्री आरती बचाने के लिए अपनी मां को पकड़ लिया, जिससे वह भी करंट की चपेट में आ गई।
विज्ञापन

श्याम सिंह ने बताया कि उस समय घर में कोई नहीं था। बाद में घर के कुछ लोग पहुंचे तो देखा और करंट को काटने के बाद दोनों को जिला अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में दोनों की मौत हो गई। इस घटना से गांव के तमाम लोगों की भीड़ घर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed